{"_id":"6851912a5ff0d9776f055f25","slug":"breast-cancer-fighter-hina-khan-is-happy-to-see-her-hair-grow-after-a-year-and-half-says-ye-choti-khushiyan-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hina Khan: 'ये छोटी छोटी खुशियां..' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने डेढ़ साल बाद बनाई अपने बालों की चोटी, लिखा नोट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Hina Khan: 'ये छोटी छोटी खुशियां..' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने डेढ़ साल बाद बनाई अपने बालों की चोटी, लिखा नोट
Tue, 17 Jun 2025 09:31 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:31 PM IST
सार
Cancer Survivor: कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेहद ही क्यूट तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस हिना खान की ब्रेस्ट कैंसर से जंग अभी भी जारी है। लेकिन वह इस बीच कई खुशी के पल खोज लेती हैं और उन्हें अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हिना ने डेढ़ साल बाद अपने बालों को पिगटेल में स्टाइल करके एक छोटी सी जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
हिना का पोस्ट
हिना खान ने आखिरकार एक साल से अधिक समय के बाद अपने बालों को चोटी में बांध लिया। बालों की लटों और एक चमकदार मुस्कान के साथ उन्होंने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'डेढ़ साल बाद अपने बालों को चोटी में बांधा.. समझा नहीं सकती हाउ हाउ हाउ, मुझे वो हेयर फ्लिप बहुत याद आए.. इंतजार कर रही हूं.. OneDayAtATime..उफ्फ ये छोटी छोटी खुशियां..'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
हिना की शादी
हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से शादी करने वाली हिना अपनी हिम्मत और सकारात्मक रवैये से प्रशंसकों को प्रेरित कर रही हैं। हिना ने 4 जून को रॉकी के साथ एक साधारण रजिस्ट्री शादी की, जिसमें उन्होंने मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत साड़ी पहनी।

हिना का वर्कफ्रंट
शादी के बाद हिना और रॉकी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। इस शो के जरिए हिना अपनी जिंदादिली दिखा रही हैं। हिना अपनी कैंसर की जंग के हर पल को प्रशंसकों के साथ खुलकर साझा करती हैं। अस्पताल के दौरे से लेकर छोटी-छोटी खुशियों तक, वह दूसरों को हिम्मत और सकारात्मकता का संदेश देती हैं।
यह भी पढ़ें: Peddi: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भारी कीमत पर खरीदे राम चरण की 'पेद्दी' के डिजिटल राइट्स, जानिए पूरी डिटेल..