फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Actress Deepti Sadhwani Attended Cannes 2025 Film Festival

Deepti Sadhwani: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से लेकर Cannes तक का सफर, दीप्ति सिधवानी का लुक वायरल

Fri, 23 May 2025 07:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 23 May 2025 07:12 PM IST
सार

इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल चर्चा में है। हाल ही में कान इवेंट के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय से लेकर नितांशी तिवारी जैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस नजर आईं, इनके लुक काफी वायरल हुए। टीवी सीरियल से करियर शुरू करने वाली दीप्ति सिधवानी को भी कान फिल्म फेस्टिवल में देखा गया, उनका लुक भी चर्चा में बना हुआ है। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Actress Deepti Sadhwani Attended Cannes 2025 Film Festival
दीप्ति सिधवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamdeeptisadhwani

विस्तार

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अराधना शर्मा का रोल निभाने के लिए दीप्ति सिधवानी जानी जाती हैं। पिछले साल इस एक्ट्रेस ने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। इस बार भी वह कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। वह इस इवेंट में अपनी एक फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची हैं। कान रेड कार्पेट से भी इस एक्ट्रेस के लुक वायरल हुए हैं। जानिए, अपने लुक के बारे में दीप्ति सिधवानी का क्या कहना है।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: 90’s Child Artist: शाका लाका बूम बूम की करुणा से लेकर अलादीन की यास्मीन तक, ये मासूम एक्ट्रेस अब दिखती हैं हॉट
विज्ञापन

ब्लैक-सिल्वर आउटफिट में दीप्ति का जलवा 
हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से दीप्ति सिधवानी का लुक वायरल हुआ है। वह ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसमें सिल्वर वर्क किया गया है। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में वह कमाल की लग रही हैं। मेकअप, हेयरस्टाइल भी ड्रेसअप के हिसाब से दीप्ति ने किया हुआ। सबसे बड़ी बात इस लुक में वह काफी स्लिम नजर आ रही हैं, ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस ने काफी वजन कम किया है। एक्ट्रेस की ड्रेस को दशा (Dasha) द्वारा डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक आउटफिट के बाद दीप्ति ने सिल्वर कलर की शिमरी ड्रेस में भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है, उनका यह लुक भी वायरल है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepti Sadhwani (@iamdeeptisadhwani)


इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं दीप्ति 
दीप्ति सिर्फ कान के रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए नहीं आईं। फिल्म ‘सितारा’ की कान फिल्म फेस्टिवल के भारत पवेलियन में स्क्रीनिंग हुई, इस फिल्म का दीप्ति हिस्सा हैं। इसी फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद वह रेड कार्पेट पर नजर आईं। डीडी न्यूज से बातचीत में दीप्ति ने कहा, ‘यह साल बहुत खास है। कान में अपनी खुद की फिल्म के साथ रेड कार्पेट पर चलना सपने जैसा लगता है।’  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepti Sadhwani (@iamdeeptisadhwani)


मिलान फैशन वीक में कर चुकी हैं वॉक 
एक्टिंग करने के अलावा दीप्ति सिंगर और माॅडल भी हैं। वह इसी साल मार्च में मिलान फैशन वीक में वॉक कर चुकी हैं। साथ ही वह ‘रोडवेज’, ‘लाला लाला लोरी’ और ‘टूट जाएंंगे’ जैसे हरियाणवी गाने का चुकी हैं।  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed