फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taapsee Pannu Vikrant Massey Sunny Kaushal starrer Phir Aayi Hasseen Dillruba will release on August 9

Phir Aayi Hasseen Dillruba: फिर दिखेगी प्यार,धोखा और अपराध की कहानी, इस दिन रिलीज होगी 'फिर आई हसीन दिलरुबा'

Mon, 15 Jul 2024 12:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 15 Jul 2024 12:43 PM IST
सार

तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का अगला भाग जल्द रिलीज होने वाला है। इस फिल्म को लेकर ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स द्वारा पोस्ट साझा कर जानकारी दी गई है। 
 

विज्ञापन
Taapsee Pannu Vikrant Massey Sunny Kaushal starrer Phir Aayi Hasseen Dillruba will release on August 9
तापसी पन्नू-विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in @vikrantmassey

विस्तार

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को काफी पसंद किया गया था। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें तापसू पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे प्रमुख भूमिकाओं नें नजर आए थे। अब एक बार फिर दर्शकों को प्यार, धोखा और अपराध की दिल दहला देने वाली कहानी पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। बहुत जल्द इस फिल्म का सीक्वेल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' रिलीज होने वाली है। फिल्म में तापसी और विक्रांत एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर आए एक नए अपडेट में इसकी रिलीज डेट का एलान किया गया है। 

विज्ञापन


9 अगस्त को रिलीज होगी  'फिर आई हसीन दिलरुबा'
थ्रिलर फिल्में पसंद करने वाले सिनेप्रेमियों के लिए यह एक उत्साहित करने वाली खबर है। रानी और रिशु की प्रेम कहानी एक बार फिर से दर्शकों को डराने और मनोरंजन करने को तैयार है। दिग्गज ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट साझा कर इसके रिलीज डेट का एलान किया है। इस पोस्ट के मुताबिक, फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाने का वादा करती है। इसका निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। वहीं, फिल्म को कनिका ढिल्लों ने लिखा है। फिल्म में तापसी और विक्रांत के अलावा सनी कौशल और जिमी शेरगिल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म से आनंद एल राय की कलर येलो प्रोडक्शन और भूषण कुमार की टी- सीरीज भी जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


शिवकार्तिकेयन ने किया अपने तीसरे बच्चे का नामकरण
नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक थी
इस फिल्म के पहले भाग 'हसीन दिलरुबा' में रानी और ऋषभ, नील की हत्या कर देते हैं और इसे ऋषभ की लाश साबित कर देते हैं। फिल्म एक रोमांचक मोड़ पर खत्म होती है, जहां पता लगता है कि ऋषभ जिंदा होता है। अब इसके अगले भाग में कहानी वहीं से आगे बढ़ती है। दोनों पति-पत्नी आगरा में अपने जीवन की नई शुरुआत करने की तलाश में होते हैं। इस बीच इस हत्याकांड की जांच आगे बढ़ती है, जिससे सनी कौशल और जिमी शेरगिल के किरदारों की एंट्री होती है। यहां से कहानी में एक बड़ा बदलाव आता है। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर उस साल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म थी। 
लूटपाट के बाद दिव्यांका-विवेक को एंबेसी से मिली मदद
दिसंबर 2023 में पूरी हुई थी शूटिंग
पिछले साल दिसंबर में 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की शूटिंग पूरी हुई थी। इस दौरान तापसी ने कहा था कि ये एक सीक्वेल है, जो पिछली कहानी को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने आगे बताते हुए कहा था कि इस बार रानी में थोड़ा ज्यादा प्यार, थोड़ी ज्यादा हिम्मत और थोड़ा ज्यादा पागलपन देखने को मिलेगा। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा था," जो पागलपन से ना गुजरे, वो प्यार ही क्या। होश में तो रिश्ते निभाए जाते हैं।"
Sarfira Disaster: अक्षय की फिल्म के लिए फ्री में बंटे चाय, समोसे, दर्शकों को थियेटर तक खींचने की आखिरी कोशिश
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed