Gandhari: ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के बाद एक्शन-थ्रिलर में नजर आएंगी तापसी पन्नू, फिल्म ‘गांधारी’ का हुआ एलान
अभिनेत्री तापसी पन्नू और लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म की घोषणा हो चुकी है। मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेटफ्लिक्स ने साझा किया वीडियो
नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक शॉर्ट वीडियो साझा करते हुए फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। वीडियो के साथ तापसी और कनिका की साथ में एक शानदार तस्वीर भी साझा की गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘हसीन लेखिका और अभिनेत्री की जोड़ी की वापसी। कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ वापस आ रही हैं। ‘गांधारी’ जल्द आ रही है केवल नेटफ्लिक्स पर।’
Aaradhya Bachchan: सलवार-सूट पहनकर बप्पा के दरबार पहुंचीं आराध्या बच्चन, लोग बोले- अभिषेक नहीं दिखे?
मां और बच्चे के प्यार को दर्शाएगी फिल्म
वीडियो एक्शन थ्रिलर फिल्म एक अलग तरह के प्यार को दर्शाएगा। फिल्म में मां और बच्चे के बीच गहरे संबंधों को यह फिल्म रेखांकित करेगी। वीडियो की शुरुआत में बैकग्राउंड में सुना जा सकता है, ‘कहते हैं की मां की दुआ हमेशा साथ चलती है, लेकिन जब उसकी बच्चे पर आती है तो काली भी वही बनती है।’
Sikandar: यूरोप में सिकंदर के लिए डांस नंबर शूट करेंगे सलमान-रश्मिका? प्रीतम लेकर आएंगे चार्टबस्टर एल्बम
‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में तापसी-कनिका साथ कर चुकी हैं काम
बता दें कि तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में एक साथ काम कर चुकी हैं। इस फिल्म को कनिका ने ही लिखा है। अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी।
Badshah: 'शादी में होंगी समस्याएं', अंतरधार्मिक विवाह करने पर बादशाह के पेरेंट्स ने कर दी थी भविष्यवाणी