टी-सीरीज की नई रोमांटिक म्यूजिकल-ड्रामा की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Upcoming Musical-Romantic Drama: लीडिंग प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह एक रोमांटिक-म्यूजिकल ड्रामा होगी। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूषण कुमार के मालिकाना हक वाले टी-सीरीज ने अपनी आगामी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लॉक कर दिया है। जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म…
अगले साल आएगी फिल्म
फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आफिशियल एक्स अकाउंट पर ये जानकारी साझा की है। तरण ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया है कि टी-सीरीज की आगामी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 1 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म को लेकर कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। स्टारकास्ट से लेक फिल्म के निर्देशक तक का नाम सामने नहीं आया है। सिर्फ रिलीज डेट को तय कर दिया गया है।
T-SERIES ANNOUNCES RELEASE DATE FOR UPCOMING ROMANTIC-MUSICAL... #TSeries has confirmed the release date of its upcoming romantic-musical drama, not titled yet [#T178] – it arrives in cinemas [Thursday] 1 Oct 2026.
विज्ञापन विज्ञापन
The production house is keeping all creative details under wraps… pic.twitter.com/T7AdFAZmoE — taran adarsh (@taran_adarsh) November 19, 2025
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म का भी है इंतजार
टी-सीरीज की एक आगामी फिल्म अनुराग बसु द्वारा निर्देशित म्यूजिकल ड्रामा फिल्म भी है। इसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने हैं। पहले इस फिल्म को इसी साल रिलीज होना था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। फिलहाल अब तक नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। ऐसे में अब क्या ये वो ही फिल्म है या कोई और फिल्म, ये अब तक स्पष्ट नहीं है। फिलहाल अब इस फिल्म के लिए फैंस उत्साहित हैं।