फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sylvester Stallone wished to reprise Rambo with AI de ageing fans did not like Idea

Sylvester Stallone: AI के जरिए 18 साल का दिखाना चाहते थे रैम्बो का किरदार, फैंस ने नकारा स्टेलोन का आइडिया

Mon, 22 Sep 2025 03:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 22 Sep 2025 03:25 PM IST
सार

Sylvester Stallone On Rambo prequel: रैम्बो फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'फर्स्ट ब्लड' साल 1982 में रिलीज हुई थी। सभी हिस्सों में सिल्वेस्टर स्टेलोन ने अहम किरदार निभाया।

विज्ञापन
Sylvester Stallone wished to reprise Rambo with AI de ageing fans did not like Idea
सिल्वेस्टर स्टेलोन - फोटो : इंस्टाग्राम @officialslystallone

विस्तार

अमेरिकन एक्टर और फिल्म निर्माता सिल्वेस्टर स्टेलोन को उनके बेहतरीन किरदार जॉन रैम्बो के लिए जाना जाता है। दशकों पहले से वह रैंम्बो फ्रेंचाइजी की फिल्मों में इस किरदार को निभाते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि वह एक बार फिर इस किरदार को निभाना चाहते थे। उनके मुताबिक इस किरदार की उम्र कम करने के लिए वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करना चाहते थे। 
विज्ञापन

एआई से बनाना चाहते थे किरदार
सिल्वेस्टर स्टेलोन चाहते थे कि रैम्बो फ्रेंचाइजी की एक प्रीक्वल बने। इसमें वह एक 18 साल के लड़के का किरदार निभाना चाह रहे थे। इसके लिए वह एआई के जरिए किरदार की उम्र कम करना चाहते थे। हालांकि यह आइडिया लोगों को पसंद नहीं आया। इस पर सिल्वेस्टर स्टेलोन ने वैराइटी से बातचीत में कहा 'सबको लगा कि मैं पागल हो गया हूं। एआई ने इतनी तरक्की कर ली है कि वह इस किरदार को 18 साल की उम्र का दिखा सकता है और वही तस्वीर इस्तेमाल कर सकता है। यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।'
सिल्वेस्टर स्टेलोन ने कहा कि जॉन रैम्बो का किरदार निभाना किसी भी अभिनेता के लिए आसान नहीं होगा। इस किरदार को निभाना बहुत मुश्किल है।

यह खबर भी पढ़ें: Adhira: प्रशांत वर्मा की ‘अधीरा’ में आमने सामने होंगे कल्याण दसारी और एसजे सूर्या, रिलीज हुआ पहला पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

Sylvester Stallone wished to reprise Rambo with AI de ageing fans did not like Idea
सिल्वेस्टर स्टेलोन - फोटो : इंस्टाग्राम @officialslystallone
डॉक्यूमेंटरी की तरह बनाना चाहते थे फिल्म
इससे पहले 2022 में अभिनेता ने द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में बताया था कि वह चाहते हैं कि रैम्बो का प्रीक्वल डॉक्यूमेंट्री की तरह बने। इसमें दिखाया जाए कि वह रैम्बो क्यों बना। इसकी शुरुआत वह खुद करना चाहते थे।
विज्ञापन

रैम्बो के 5 हिस्से रिलीज हुए
आपको बता दें कि रैम्बो फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'फर्स्ट ब्लड' साल 1982 में रिलीज हुई थी। सिल्वेस्टर स्टेलोन ने इसमें लीड रोल निभाया था। इसका दूसरा हिस्सा 'रैम्बो फर्स्ट ब्लड पार्ट टू' साल 1985 में रिलीज हुआ। फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा 'रैम्बो 3' साल 1988 में रिलीज हुआ। चौथा हिस्सा 'रैम्बो' 2008 में रिलीज हुआ। इसका आखिरी हिस्सा साल 2019 में रिलीज हुआ। सभी हिस्सों में सिल्वेस्टर स्टेलोन ने अहम किरदार निभाया।

सिल्वेस्टर स्टेलोन का काम
काम की बात करें तो सिल्वेस्टर स्टेलोन हाल ही में टेलर शेरिडन की 'तुलसा किंग' सीजन 3 में नजर आए थे। वह 5 मई, 2026 को अपनी आत्मकथा 'द स्टेप्स' प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed