फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sushant singh rajput suicide in his house dead body founded hanged varanasi friend telling about actor

बनारस के दोस्त ने बताया, अपनी जिंदगी में बहुत सकारात्मक रहते थे सुशांत सिंह राजपूत

Sun, 14 Jun 2020 04:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Jun 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput suicide in his house dead body founded hanged varanasi friend telling about actor
सुशांत सिंह राजपूत के साथ हर्ष राय। - फोटो : अमर उजाला।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म एमएस धोनी के अलावा छिछोरे, काय पो छे जैसी अन्य फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से फिल्म जगत से लेकर उनके चाहने वाले प्रशंसकों को गहरा आघात लगा है। समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी जिंदगी में इतना पॉजिटिव रहने वाला इंसान इतनी जल्दी कैसे हार मान सकता है। और इस तरह का आत्महत्या का कदम कैसे उठा सकता है।

विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह को नजदीक से जानने वाले वाराणसी के सुंदरपुर निवासी हर्ष राय को जैसे ही मालूम चला तो अवाक रह गए। मुंबई के टीवी सीरियल में काम करने वाले कलाकार हर्ष राय ने बताया कि अभी साल भर पहले ही सुशांत सिंह से एक शूटिंग के दौरान नेक्शन स्टूडियो में मुलाकात हुई थी। उस समय ढेरों बातें हुईं थी, सुशांत कहते थे कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, उसके लिए कठोर परिश्रम, त्याग और लगन की जरूरत होती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद सुशांत सिंह से व्हाट्सअप और सोशल मीडिया पर भी बातचीत का सिलसिला जारी रहता था। अपनी लाइफ में वह बहुत सकारात्मक रहते थे और अपने काम से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। मुंबई के कुछ और अन्य साथी कलाकारों से बात हुई तो सभी ने सुशांत के इस कदम से हैरानी जताई।

पता चला कि तीन-चार महीने से डिप्रेशन की दवा खा रहे थे। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी इधर कई दिनों से एक्टिव नहीं थे। दिसंबर 2019 को लास्ट ट्विटर अपडेट था और इंस्टाग्राम पर 2 जून को अपनी मां के साथ पोस्ट शेयर की थी।

कोरोना काल के दौरान फिल्म जगत से जुड़े कई चर्चित कलाकारों का निधन हुआ। पिछले माह ही इरफान खान, ऋषि कपूर, संगीतकार वाजिद खान का निधन हुआ। एक के बाद एक कलाकारों के जाने से प्रशंसकों में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed