फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sushant Singh Rajput friend Alok Pandey told what actors like most

Sushant Singh Rajput: सुशांत को यह काम करके मिलता था सुकून, दोस्त आलोक पांडे ने किया खुलासा

Sun, 15 Jun 2025 11:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 15 Jun 2025 11:37 AM IST
सार

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त आलोक पांडे ने सुशांत की 5वीं पुण्यतिथि के मौके पर अमर उजाला से खास बातचीत की है। आलोक पांडे ने 'महेंद्र सिंह धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में चित्तू का किरदार निभाया था।
 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput friend Alok Pandey told what actors like most
सुशांत सिंह राजपूत, आलोक पांडे - फोटो : सोशल मीडिया, अमर उजाला

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके करीबी दोस्त और अभिनेता आलोक पांडे ने अमर उजाला से बताया है कि सुशांत कैसे इंसान थे। उन्होंने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका रिश्ता कैसा था और वह जाते-जाते उन्हें कौन सा पैगाम दे गए।

विज्ञापन


पहली बार सुशांत को सेट पर देखा
आलोक पांडे ने अमर उजाला से बातचीत में बताया मैं गांव से आया था। इधर उधर भटक रहा था। एक दोस्त है मेरा एकलव्य चौधरी। उसके जरिए मैं कास्टिंग डायरेक्टर तक पहुंचा। ऑडिशन देने के बाद मैं (एमएस धोनी में) सेलेक्ट हो गया। इससे मैं बहुत खुश था। मैं खुश था कि एमएस धोनी की बायोपिक में काम मिला है। मैं फिल्म की शूटिंग के लिए रांची पहुंचा था। हल्की-हल्की सर्दी थी। पहला दिन था। पहली बार मैंने सुशांत सिंह को सेट पर देखा।

विज्ञापन

गर्मजोशी से मिले सुशांत
सुशांत सिंह सेट पर बैठे धोनी का वीडियो देख रहे थे। मैं बैठा था, सोच रहा था कि यार ये बंदा नहीं मिलेगा। इस तरह से कई दिन बीत गए लेकिन हमारी मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद मैंने भी सोचा कि मैं भी इनसे नहीं मिलूंगा। पांचवें दिन जैसे ही सुशांत सिंह मिले, उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया। फिर उन्होंने मुझसे कहा याद है। मैंने ऐसे ही कहा कि हां याद है। इसके बाद उन्होंने मुझसे बातें शुरू कीं। मेरी पढ़ाई लिखाई और करियर के बारे में पूछा।

यह खबर भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत से पहले का वो आखिरी मैसेज, दोस्त आलोक पांडे ने बताई पूरी कहानी

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput friend Alok Pandey told what actors like most
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम @ sushantsinghrajput

मेरे भाई जैसे थे सुशांत
इसके बाद मुझे लगा कि ये तो अलग ही आदमी है। मुझसे एक बार कहा कि आओ बाहर बैठते हैं। सिंघाड़ा मंगाते हैं। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि कौन-कौन से प्ले किए? इतनी बातें होने के बाद मैंने सोचा कि मैं सुशांत के बारे में जो सोच रहा था, ये उससे बहुत अलग हैं। वह जानकार एक्टर थे। वह अंतरिक्ष की बातें करते थे। वो विज्ञान की बात करते थे। मुझे लगता है कि मैं इतने पढ़े लिखे किसी एक्टर से पहले नहीं मिला। धीरे-धीरे जब एक महीना हो गया और मैं उनसे बार-बार मिला तो मुझे लगा कि यह मेरे भाई जैसे हैं। 

विज्ञापन

सुशांत ने बताई दिल की बात
फिल्म (एमएस धोनी) में एक कलकत्ता वाला सीन है। मुझे याद आता है कि उस सीन को हम रात में शूट कर रहे थे। हम गाड़ी में ही थे। मैंने भी उनसे पूछ लिया कि भाई बताओ कुछ। तो उन्होंने कहा कि भाई आलोक बहुत कुछ देख लिया लेकिन जो मजा देसीपन में है, वह किसी चीज में नहीं है। मेरे मुंह से निकल गया कि क्या गांव चला जाउं क्या? तो उन्होंने कहा नहीं। इसका मतलब यह था कि आप कहीं भी जाओ लेकिन अपनी जड़ों को मत भूलो।

सुशांत सिंह का निधन
आपको बता दें कि 14 जून साल 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। पुलिस के मुताबिक उनका निधन दम घुटने से हुआ था। सुशांत सिंह ने काई पो छे, एमएस धोनी, छिछोरे और केदारनाथ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

जॉन अब्राहम और फरहान अख्तर के बारे में की बात
अभिनेता आलोक पांडे ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'बटला हाउस' और फरहान अख्तर के साथ 'लखनऊ सेंट्रल' में काम किया था। इस इंटरव्यू में आलोक पांडे ने दोनों के बारे में भी बात की। उनकी बात सुनने के लिए पूरा इंटरव्यू देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed