फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Supermodel Alessandra Ambrosio Reached India For Manish Malhotra collection India Couture Week

Alessandra Ambrosio: भारत में स्पॉट हुईं जेम्स बॉन्ड की एक्ट्रेस एलेसेंड्रा, इस खास काम के लिए आईं सुपरमॉडल

Sat, 26 Jul 2025 07:05 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 26 Jul 2025 07:05 PM IST
सार

Alessandra Ambrosio Visited India: ब्राजिलियाई सुपरमॉडल एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो हाल ही में भारत आई हैं। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपनी बेटी के साथ एलेसेंड्रा क्यों भारत आई हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Supermodel Alessandra Ambrosio Reached India For Manish Malhotra collection India Couture Week
एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो - फोटो : इंस्टाग्राम- @viralbhayani

विस्तार

ब्राजील की मशहूर सुपरमॉडल एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो को इंडिया में स्पॉट किया गया। हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर एलेसेंड्रा अपनी बेटी के साथ नजर आईं, जिसके बाद हर कोई ये जानना चाह रहा था वो क्यों भारत आई हैं। ग्लोबल सुपरस्टार के भारत आने के पीछे एक खास वजह है।
विज्ञापन


कोचर वीक 2025 के लिए आईं भारत
दरअसल, एलेसेंड्रा भारत की सबसे चर्चित फैशन शोज में से एक कोचर वीक 2025 में हिस्सा लेने के लिए आई हैं और इसमें भी वो किसी आम मॉडल की तरह नहीं, बल्कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की शो-स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरने वाली हैं।
विज्ञापन




बेटी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
जब एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं, तो उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आईं, जो उनके इस भारत दौरे में उनकी साथी बनकर आई हैं। स्टाइलिश ड्रेस और सिग्नेचर एलिगेंस के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई एलेसेंड्रा ने पैपराजी को देखकर स्माइल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Supermodel Alessandra Ambrosio Reached India For Manish Malhotra collection India Couture Week
एलेजेंड्रा - फोटो : इंस्टाग्राम- @alessandraambrosio
मनीष मल्होत्रा के शो की शोभा बनेंगी एलेसेंड्रा
एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो को मनीष मल्होत्रा ने अपने खास कलेक्शन को पेश करने के लिए इनवाइट किया है और एलेसेंड्रा न सिर्फ वॉक करने वाली हैं, बल्कि शो की मुख्य आकर्षण यानि शो-स्टॉपर भी होंगी। कोचर वीक में मनीष मल्होत्रा हर बार अपने डिजाइन के जरिए कुछ नया और भव्य दिखाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक इंटरनेशनल फेस को चुना है, जो इस शो को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Alessandra Ambrosio (@alessandraambrosio)




कौन हैं एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो?
उन्होंने टीवी और फिल्मों की दुनिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो ने जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘कैसीनो रॉयल’ में एक अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वे लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन शो ‘एनटूराज’, ‘हाउ आई मेट योर मदर’ और ‘न्यू गर्ल’ में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने देश ब्राजील के मशहूर टेलीविजन शो ‘वेरदादेस सिक्रेटास’ में भी अभिनय किया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed