फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Leone Himesh Reshammiya and Prabhudheva will soon work together in a film know details

Sunny-Himesh-Prabhudeva: जल्द एक  साथ नजर आएंगे सनी लियोनी, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा, दर्शक हुए बेसब्र

Thu, 04 Apr 2024 05:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Apr 2024 05:07 PM IST
सार

हिमेश रेशमिया और सनी लियोनी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इसे लेकर दर्शक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Sunny Leone Himesh Reshammiya and Prabhudheva will soon work together in a film know details
हिमेश रेशमिया, सनी, प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी लियोनी, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा जल्द ही एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। तीनों ही फिल्मी दुनिया के बड़े नाम हैं। इन्हें एक फिल्म में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प अनुभव होने वाला है। हालांकि, अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। लेकिन, सनी लियोनी इसके शूट के लिए रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पहली बार बार जमेगी सनी और हिमेश की जोड़ी
अभी फिलहाल इतनी जानकारी ही सामने आई है कि शुरुआती शूटिंग मस्कट में  होगी। इस फिल्म को लेकर खास बात यह है कि हिमेश रेशमिया और सनी लियोनी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इसे लेकर दर्शक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, यह दूसरा मौका होगा, जब सनी लियोनी और प्रभुदेवा एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'पेट्टा रैप' गाने में एक साथ काम किया था। प्रशंसक चाहेंगे कि उन्हें फिल्म में प्रभुदेवा की कोरियोग्राफी और सनी का डांस देखने को मिले। अगर ऐसा हुआ तो संभवत: हिट गानों की लिस्ट में एक और गाना जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

Tilasmi Bahein: 'तिलस्मी बाहें' गाना देख सोनाक्षी के अभिनय के मुरीद हुए जहीर इकबाल, तारीफ में लिखी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी और हिमेश की आने वाली फिल्में
सनी लियोनी की बात करें तो वह फिलहाल मशहूर डेटिंग शो 'स्प्लिट्सविला' को होस्ट कर रही हैं। यह इस शो का 15वां संस्करण है। सनी की आने वाली फिल्मों में 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद', 'कैनेडी' और 'कोटेशन गैंग' शामिल हैं। वहीं, हिमेश रेशमिया की झोली में बैडएस रवि कुमार है। उन्होंने पिछले दिनों बतौर संगीतकार किसी का भाई किसी की जान और सेल्फी में काम किया था। वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिटनेस वीडियो डालते रहते हैं। इससे वह सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में बने रहते हैं।
Karan Johar: करण जौहर ने बॉलीवुड फिल्मों पर कसा तंज? बोले, 'बॉक्स ऑफिस है भईया इंस्टाग्राम रील नहीं'

'दबंग 4' बनाएंगे प्रभुदेवा
प्रभुदेवा भी अपने काम की वजह से काफी व्यस्त हैं। वह दंबग 4 का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म को अगले साल दिसंबर महीने में रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा उनकी 'वांटेड 2' बनाने की भी चर्चा हैं। इसके पहले भाग में सलमान खान नजर आए थे। इसी फिल्म से उन्होंने दमदार वापसी की थी। इसके अलावा प्रभुदेवा भारतीय सुपरहीरो फिल्म 'मिनमैन' में भी काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसकी घोषणा की थी।
Salman Khan: कुणाल कामरा को भाईजान की माफी, मजाक उड़ाने और माफी न मांगने पर भी नहीं करेंगे कानूनी कार्रवाई!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed