{"_id":"6989cc0bb3a60c8f9e021c07","slug":"sunny-deol-starrer-lahore-1947-release-date-out-it-will-release-on-independence-day-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामने आई सनी देओल अभिनीत 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट, आमिर बोले- ‘यह धर्मेंद्र की पसंदीदा स्क्रिप्ट थी’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सामने आई सनी देओल अभिनीत 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट, आमिर बोले- ‘यह धर्मेंद्र की पसंदीदा स्क्रिप्ट थी’
Mon, 09 Feb 2026 05:29 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:29 PM IST
सार
Lahore 1947 Release Date: सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के आस-पास रिलीज होगी।
विज्ञापन
सनी देओल, राजकुमार संतोषी, आमिर खान,
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है। यह पहली फिल्म है जिसमें सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के करीब 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म को लेकर क्या बोले आमिर खान?
फिल्म के बारे में आमिर खान ने कहा 'यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी। मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते।'
विज्ञापन
फिल्म को लेकर क्या बोले आमिर खान?
फिल्म के बारे में आमिर खान ने कहा 'यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी। मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते।'
सनी देओल धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'लाहौर 1947' में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: पैपराजी पर भड़कीं आयशा खान, बोलीं- 'वो सहमति का मतलब नहीं जानते…’ एआई के गलत इस्तेमाल को भी बताया खतरनाक
सनी देओल का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि सनी देओल हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए। इसमें उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदारों में थे। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा कलेक्शन किया है। सनी देओल जल्द ही 'इक्का', 'रामायण 1' और 'रामायण 1' का हिस्सा होंगे।