फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol is coming with a big action film with Gopichand Malineni first poster released

Sunny Deol: ‘पुष्पा’ के निर्माता को मिली सनी देओल की ‘फायर’, इस निर्देशक के साथ होगा एक्शन का सबसे बड़ा धमाका

Thu, 20 Jun 2024 12:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 20 Jun 2024 12:49 PM IST
सार

सनी देओल और टॉलीवुड निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी एक एक्शन फिल्म लेकर आने वाले हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा एक पोस्टर जारी करते हुए कर दी गई है। जारी हुए पोस्टर में फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद दी गई है।

विज्ञापन
Sunny Deol is coming with a big  action film with Gopichand Malineni  first poster released
सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सनी देओल के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। अभिनेता एक्शन से भरा एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। दक्षिण भारतीय निर्देशक गोपीचंद सनी देओल के साथ एक बड़ी एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसे अस्थायी रूप से 'एसडीजीएम' नाम दिया गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन

Sunny Deol is coming with a big  action film with Gopichand Malineni  first poster released
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धमाकेदार एक्शन का दावा
दक्षिण भारत की चर्चित फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ की सफलता के बाद टॉलीवुड निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने रवि तेजा के साथ एक परियोजना की घोषणा की थी, जिसे किन्हीं कारणों से रोक दिया गया था। अब निर्देशक ने एक रोमांचित करने वाली घोषणा की है। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल के साथ एक्शन से भरपूर नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। मैत्री मूवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के लिए रास्ता बनाइए। 'एसडीजीएम', स्टारिंग एक्शन सुपरस्टार सनी देओल।’
Kalki 2898 AD Pre Booking: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की धूम, रिलीज से पहले ही बिक गए 55,555 टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Deol is coming with a big  action film with Gopichand Malineni  first poster released
सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जल्द शुरू होगी शुटिंग
बता दें कि मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ‘एसडीजीएम’ के निर्माण के लिए साथ आए हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए एक घोषणा पोस्टर का अनावरण किया है और खुलासा किया है कि शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन

Sunny Deol is coming with a big  action film with Gopichand Malineni  first poster released
सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये लोग होंगे फिल्म का हिस्सा
थमन फिल्म का संगीत, ऋषि पंजाबी छायांकन और अविनाश कोला प्रोडक्शन डिजाइन की कमान संभालेंगे प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इस उच्च-बजट वाली फिल्म में और कौन-कौन शामिल होंगे। हालांकि, इसे लेकर अभी तक इतना ही अपडेट सामने आया है।

Sunny Deol is coming with a big  action film with Gopichand Malineni  first poster released
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल का वर्क फ्रंट
अभिनेता सनी देओल को आखिरी बार उनकी ही फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ‘गदर 2’ में देखा गया था। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। हाल ही में, ‘बार्डर’ फिल्म ने अपने रिलीज के 27 साल पूरे किए हैं। 
Mira Kapoor: कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी करने का मीरा कपूर को है अफसोस, सफाई देते हुए कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed