{"_id":"68ec83c628418cc20b0d4f2b","slug":"sunny-deol-eats-samosa-pakora-says-stay-healthy-eat-healthy-video-goes-viral-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समोसा-पकौड़े के साथ सनी देओल ने पी चाय, लिखा- 'अच्छा खाओ स्वस्थ रहो', वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
समोसा-पकौड़े के साथ सनी देओल ने पी चाय, लिखा- 'अच्छा खाओ स्वस्थ रहो', वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
Mon, 13 Oct 2025 10:15 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:15 AM IST
सार
Sunny Deol Viral Video: सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है।
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
विस्तार
सनी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह यहां अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सनी के फैंस इसे लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है?
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या है?
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह चाय, समोसे और पकौड़े खाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी देओल को कहते हुए सुना जा सकता है 'ज्ञानी जी चाय पी रहे हैं।' इसके बाद सनी देओल समोसा खाते हैं। एक आदमी उनसे कहता है कि चटनी के बगैर मजा नहीं आता। इस पर सनी देओल कहते हैं 'मैं चटनी नहीं खाता। इससे समोसे का स्वाद चला जाता है।' इसके बाद वह पकौड़ा खाते हुए कहते हैं 'पनीर का पकौड़ा'। वीडियो शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा है 'अच्छा खाओ स्वस्थ रहो हा हा हा हा।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
सनी देओल की इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है। इस पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'देसी हीरो देसी खाना'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'क्या बात है सनी सर चाय के साथ पकौड़े।' एक फैन ने लिखा है 'मैं भी समोसे के साथ चटनी नहीं खाती'।

सनी देओल का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है।
इसके अलावा सनी देओल ‘लाहौर: 1947’ में भी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। वह ‘रामायण’ में भगवान हनुमान का किरदार निभाते दिखाई देंगे।