फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol And Bobby Deol Shares Unseep Pictures Of Mother Prakash Kaur On Her Birthday

Sunny Deol: मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर सनी-बॉबी ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

Mon, 01 Sep 2025 01:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 01 Sep 2025 01:01 PM IST
सार

Sunny Deol-Bobby Deol On Mother’s Birthday: सनी देओल और बॉबी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। साथ ही उनके साथ तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन
Sunny Deol And Bobby Deol Shares Unseep Pictures Of Mother Prakash Kaur On Her Birthday
सनी देओल, प्रकाश कौर और बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol और @iambobbydeol

विस्तार

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल ने अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट किया है। दोनों बेटों ने मां के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए मां पर प्यार लुटाया है।

विज्ञापन

सनी देओल ने ऐसे किया मां को विश
अभिनेता सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रकाश कौर पीले रंग के सलवार कुर्ते में नजर आ रही हैं। जबकि सनी देओल काली शर्ट और काली जींस में काले रंग की पगड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मां-बेटे दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं मम्मा, लव यू।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


 

बॉबी देओल ने मां पर लुटाया प्यार
प्रकाश कौर के छोटे बेटे और अभिनेता बॉबी देओल ने भी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। बॉबी ने प्रकाश कौर के साथ अपनी दो पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एक तस्वीर में बॉबी देओल मां को गले लगाए हुए हैं। जबकि दूसरी तस्वीर एक सेल्फी है, जिसमें बॉबी और प्रकाश कौर के अलावा सनी देओल भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बॉबी ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां, लव यू।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)


 

सनी-बॉबी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होनी है। सनी आखिरी बार ‘जाट’ में नजर आए थे। वहीं बॉबी देओल की बात करें तो वो आखिरी बार ‘हरि हर वीर मल्लु’ में नजर आए थे। अब वो यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed