{"_id":"696506ea5cfe6d9f1a01e84e","slug":"suniel-shetty-speak-about-ahan-shetty-wanted-to-work-in-border-2-says-on-jaate-hue-lamhon-launch-2026-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अहान शेट्टी को 'बॉर्डर 2' में लिए जाने पर सुनील शेट्टी ने कही ये बात, फिल्म में खुद काम करने की जताई इच्छा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अहान शेट्टी को 'बॉर्डर 2' में लिए जाने पर सुनील शेट्टी ने कही ये बात, फिल्म में खुद काम करने की जताई इच्छा
Mon, 12 Jan 2026 08:06 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:06 PM IST
सार
Suniel Shetty On Ahan Shetty: फिल्म 'बॉर्डर 2' का तीसरा गाना 'जाते हुए लम्हों' आज रिलीज हो गया है। इस मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस फिल्म में काम करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
रूप कुमार, सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी,
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रिलीज से पहले फिल्म 'बॉर्डर 2' काफी चर्चा में हैं। आज इस फिल्म का गाना 'जाते हुए लम्हों' को रिलीज कर दिया गया है। दर्शकों को गाना काफी पसंद आ रहा है। इस मौके पर अहान शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने उनके बारे में एक बात कही है। सुनील शेट्टी ने यह भी कहा है कि उन्हें किस तरह से 'बॉर्डर 2' में चांस मिल सकता था।
विज्ञापन
'बॉर्डर 2' में चांस मिल सकता था
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी को यह कहते हुए सुना जा सकता है 'बॉर्डर में मुझे मरने वाला रोल मिला था। उस वक्त मैं खुश था कि मुझे देश के लिए मरने का मौका मिला। हालांकि आज पहली बार मुझे फिल्म के हिसाब से लगा कि अगर मैं फिल्म में जिंदा रहता तो मुझे बॉर्डर 2 में काम करने का मौका मिलता। उस यूनिफॉर्म को पहनने की तलब है।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
अहान शेट्टी को फिल्म में लेने पर भावुक हुए सुनील शेट्टी
एक दूसरे वीडियो में सुनील शेट्टी ने कहा 'इस फिल्म में काम करना बहुत जिम्मेदारी का काम है। मैं जब फिल्म में काम कर रहा था तब मैंने कहा था कि यह सिर्फ वर्दी नहीं है। देश अगर आज प्रगति के लिए जाना जाता है तो यह भारत देश बहादुरी के लिए भी जाना जाता है। ये बहादुरी सेना के ऑफिसर देते हैं। मैं निधि दत्ता को अपनी बेटी मानता हूं। इतनी बड़ी फिल्म लिखना, अहान के बारे में सोचना और उसमें अहान को लेना बहुत बड़ी बात है।'

कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'?
आपको बता दें कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी नजर आएंगे। फैंस इस वॉर ड्रामा का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।