फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suhas film Prasanna Vadanam release today makers sign a deal with telugu OTT plateform aha

Prasanna Vadanam: सुहास की फिल्म 'प्रसन्ना वदानम' ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, ओटीटी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

Fri, 03 May 2024 09:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 03 May 2024 09:42 AM IST
सार

सुहास के फैंस केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि ओटीटी पर भी 'प्रसन्ना वदानम' का मजा ले पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से डील कर ली है। 

विज्ञापन
Suhas film Prasanna Vadanam release today makers sign a deal with telugu OTT plateform aha
फिल्म 'प्रसन्ना वदानम' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सुहास की फिल्म 'प्रसन्ना वदानम' आज रिलीज हो गई है। पोस्टर, टीजर और ट्रेलर से आगे बढ़ते हुए आज आखिरकार दर्शकों को पूरी फिल्म देखने का मौका मिलेगा। बीते दिनों फिल्म के कलाकारों ने इसका जमकर प्रचार किया। अब देखना होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी। फिल्म की रिलीज के साथ-साथ इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी सामने आ रहा है।

विज्ञापन


ओटीटी प्लेटफॉर्म से हुई डील
सुहास के फैंस केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि ओटीटी पर भी 'प्रसन्ना वदानम' का मजा ले पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से डील कर ली है। तेलुगु ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा ने 'प्रसन्ना वदानम' के डिजिटल राइट्स खरीद लिए है। इसके लिए प्लेटफॉर्म ने अच्छी खासी रकम भी अदा की है।
विज्ञापन


छोटी हाइट के कारण इस बॉलीवुड हसीना ने झेला था रिजेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
'प्रसन्ना वदानम' में सुहास के साथ-साथ पायल राधाकृष्ण, राशि सिंह नंदू, नितिन प्रसन्ना, साई स्वेता, हर्षा चेमुडु और कुशलिनी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का संगीत विजय बुल्गानिन ने तैयार किया है। दर्शकों को इस फिल्म में थ्रिलर देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन अर्जुन वाईके ने किया है। इसका निर्माण लिटिल थॉट्स सिनेमाज के बैनर के तहत प्रसाद रेड्डी टीआर और मणिकांता जेएस ने किया है।

44वीं सालगिरह पर रोमांटिक हुए धर्मेंद्र-हेमा, किया किस, पहनाई जयमाला

प्री-रिलीज कार्यक्रम में आए थे कई बड़े निर्देशक
कुछ दिन पहले ही 'प्रसन्ना वदानम' के लिए प्री-रिलीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कई जाने-माने दिग्गज निर्देशक नजर आए थे। 'पुष्पा 2: द रूल' के निर्देशक सुकुमार ने प्री-रिलीज कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी। उनके अलावा बुच्ची बाबा और श्रीकांत ओडेला भी वहां पहुंचे थे। इसके कुछ ही दिन बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से यू/ए प्रमाणपत्र दिया गया था।

Kanguva: सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' को लेकर पत्नी ज्योतिका ने कह दी बड़ी बात, पहली बार देखने को मिलेगा ऐसा कुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed