Subhash Ghai: परदेस के दौरान सुभाष घई-शाहरुख खान में चल रहा था मनमुटाव? इस फिल्म के बाद साथ में नहीं किया काम
सुभाष घई ने हाल ही में एक बातचीत में इस बात का संकेत दिया कि फिल्म परदेस के निर्माण के दौरान उनके और शाहरुख के बीच मतभेद थे।साल 1997 में आई इस फिल्म के बाद शाहरुख और सुभाष ने साथ काम नहीं किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के निर्देशक निर्देशक सुभाष घई ने शाहरुख खान के साथ 'त्रिमूर्ति' और 'परदेस' फिल्मों में काम किया है। हाल ही में निर्देशक ने एक बातचीत के दौरान शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' में काम करने के बारे में बात की है। फिल्म निर्माता ने बातचीत में इस बात का संकेत दिया कि फिल्म निर्माण के दौरान दोनों के बीच मतभेद थे। शाहरुख के साथ इस फिल्म में महिमा चौधरी नजर आई थीं। दर्शकों को आज भी ये फिल्म देखना काफी पसंद है। साल 1997 में आई इस फिल्म के बाद शाहरुख और सुभाष ने साथ काम नहीं किया है।
परदेस में शाहरुख के साथ हुआ मनमुटाव
अरबाज खान के टॉक शो द इनविंसिबल्स सीरीज सीजन 2 में सुभाष घई ने शाहरुख खान को लेकर बात की है। शो का ट्रेलर सामने आ चुका है। सुभाष घई ने बातचीत के दौरान कहा, 'जैसे मैंने परदेस में शाहरुख खान के साथ काम किया। उनके और मेरे बीच मनमुटाव चलता रहता था।' उन्होंने आगा कहा, 'हमारी तू-तू मैं-मैं चलती रहती थी।'
जल्द 27 साल पूरे करने वाली है परदेस
2022 में शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म परदेस ने अपने 25 साल पूरे कर लिए थे। इसी 8 अगस्त को ये फिल्म अपने 27 साल पूरे करने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म के सभी गाने आज भी बहुत पसंद हैं। फिल्म का गाना 'मेरी महबूबा' दर्शकों का पसंदीदा गाना है। फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने के समय पर सुभाष घई ने एएनआई से बात करते हुए कहा था, 'मैं उन्हें हर सीन और गाने में याद दिलाता रहा कि उन्हें अर्जुन के किरदार को जस्टिफाई करने के लिए अपने रोमांटिक साइड से बाहर आना होगा। यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने इसे बखूबी निभाया।'
जैकी श्रॉफ को बताया बुरा अभिनेता
हाल ही में अरबाज खान के शो में बातचीत के दौरान निर्देशक ने सिर्फ शाहरुख खान के बारे में बात की बल्कि अच्छे और बुरे अभिनेताओं के बारे में भी बताया। सुभाष ने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ काम करने के बारे में भी बात की। सुभाष घई ने कहा, 'जैकी एक बुरे अभिनेता थे, जबकि अनिल उन अच्छे अभिनेताओं में से एक थे।' उन्होंने कहा, 'अभिनेता पांच तरह के होते हैं। एक गैर-अभिनेता होता है और एक बुरा अभिनेता होता है।'
Madhuri Dixit: नागेश कुकुनूर की 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित! निभाएंगी सीरियल किलर का किरदार