फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Subhash Ghai opened up about working with Shah Rukh Khan in Pardes Said We had our share of disagreements

Subhash Ghai: परदेस के दौरान सुभाष घई-शाहरुख खान में चल रहा था मनमुटाव? इस फिल्म के बाद साथ में नहीं किया काम

Mon, 05 Aug 2024 02:16 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 05 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

सुभाष घई ने हाल ही में एक बातचीत में इस बात का संकेत दिया कि फिल्म परदेस के निर्माण के दौरान उनके और शाहरुख के बीच मतभेद थे।साल 1997 में आई इस फिल्म के बाद शाहरुख और सुभाष ने साथ काम नहीं किया है।

विज्ञापन
Subhash Ghai opened up about working with Shah Rukh Khan in Pardes Said We had our share of disagreements
सुभाष घई और परदेस पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के निर्देशक निर्देशक सुभाष घई ने शाहरुख खान के साथ 'त्रिमूर्ति' और 'परदेस' फिल्मों में काम किया है। हाल ही में निर्देशक ने एक बातचीत के दौरान शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' में काम करने के बारे में बात की है। फिल्म निर्माता ने बातचीत में इस बात का संकेत दिया कि फिल्म निर्माण के दौरान दोनों के बीच मतभेद थे। शाहरुख के साथ इस फिल्म में महिमा चौधरी नजर आई थीं। दर्शकों को आज भी ये फिल्म देखना काफी पसंद है। साल 1997 में आई इस फिल्म के बाद शाहरुख और सुभाष ने साथ काम नहीं किया है।

विज्ञापन

परदेस में शाहरुख के साथ हुआ मनमुटाव 

अरबाज खान के टॉक शो द इनविंसिबल्स सीरीज सीजन 2 में सुभाष घई ने शाहरुख खान को लेकर बात की है। शो का ट्रेलर सामने आ चुका है। सुभाष घई ने बातचीत के दौरान कहा, 'जैसे मैंने परदेस में शाहरुख खान के साथ काम किया। उनके और मेरे बीच मनमुटाव चलता रहता था।' उन्होंने आगा कहा, 'हमारी तू-तू मैं-मैं चलती रहती थी।' 

विज्ञापन

जल्द 27 साल पूरे करने वाली है परदेस

2022 में शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म परदेस ने अपने 25 साल पूरे कर लिए थे। इसी 8 अगस्त को ये फिल्म अपने 27 साल पूरे करने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म के सभी गाने आज भी बहुत पसंद हैं। फिल्म का गाना 'मेरी महबूबा' दर्शकों का पसंदीदा गाना है। फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने के समय पर सुभाष घई ने एएनआई से बात करते हुए कहा था, 'मैं उन्हें हर सीन और गाने में याद दिलाता रहा कि उन्हें अर्जुन के किरदार को जस्टिफाई करने के लिए अपने रोमांटिक साइड से बाहर आना होगा। यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने इसे बखूबी निभाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ को बताया बुरा अभिनेता

हाल ही में अरबाज खान के शो में बातचीत के दौरान निर्देशक ने सिर्फ शाहरुख खान के बारे में बात की बल्कि अच्छे और बुरे अभिनेताओं के बारे में भी बताया।  सुभाष ने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ काम करने के बारे में भी बात की। सुभाष घई ने कहा, 'जैकी एक बुरे अभिनेता थे, जबकि अनिल उन अच्छे अभिनेताओं में से एक थे।' उन्होंने कहा, 'अभिनेता पांच तरह के होते हैं। एक गैर-अभिनेता होता है और एक बुरा अभिनेता होता है।' 


Madhuri Dixit: नागेश कुकुनूर की 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित! निभाएंगी सीरियल किलर का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed