स्ट्रेंजर थिंग्स 5 का ट्रेलर रिलीज, वेक्ना और इलेवन के बीच होगी आखिरी लड़ाई
Stranger Things 5 Trailer Release: सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयारी में है। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ। जानिए, क्या खास दिखा ट्रेलर में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इस बार सीरीज में एक्शन, ड्रामा और डर का ट्रिपल डोज मिलने वाला है। ट्रेलर के साथ ही सीरीज की रिलीज डेट भी शेयर की गई है।
वेक्ना को हराने की कोशिश दिखी
ट्रेलर की शुरुआत पिछले सीजन की घटनाओं के बाद हॉकिन्स के क्वारंटाइन होने के बाद से होती है। साथ ही इलेवन भी खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सभी लोग खूंखार वेक्ना के खिलाफ एकजुट हो जाते हैं। लेकिन वेक्ना इस बार दोगुनी ताकत के साथ सामने है। ट्रेलर में आगे नैन्सी, जॉयस, माइक, डस्टिन और लुकास के किरदार नजर आते हैं। सीरीज के ट्रेलर में काफी एक्शन सीन्स हैं।
वेक्ना और इलेवन के बीच होगी आखिरी लड़ाई
सीरीज में नैन्सी का किरदार कहता है, ‘वह (वेक्ना) हमारी दुनिया को खत्म करने की प्लानिंग में है। इस बार का सीरीज का अंत काफी रोमांचक ढंग से होने वाला है। इलेवन का किरदार एक फाइटर के रोल में दिखाई देगा। वह वेक्ना यानी सीरीज के विलेन से जबरदस्त टक्कर लेगी।
ये खबर भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन 3’ को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस दिन होगा रिलीज डेट का एलान
कब रिलीज होगी सीरीज
सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 का प्रीमियर अलग-अलग हिस्सों में होगा। पहला प्रीमियर 26 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाला है। दूसरा पार्ट क्रिसमस पर रिलीज हो सकता है। फिनाले का प्रीमियर न्यू ईयर ईव पर रिलीज होगा।