मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन 3’ को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस दिन होगा रिलीज डेट का एलान
The Family Man 3 Release Date: अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'द फैमिली मैन' के अगले सीजन को लेकर बड़ी अपडेट आई है। इस सीरीज के रिलीज डेट की घोषणा होने वाली है। जानिए पूरी खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राइम वीडियो की सीरीज 'द फैमिली मैन' अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। निर्माताओं द्वारा इस सीरीज के नए सीजन के रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी, जिसकी तारीख भी सामने आ गई है। चलिए जानते हैं कब होगा एलान।
इस दिन जारी होगा रिलीज डेट आज सोमवार यानी 27 अक्तूबर को प्राइम वीडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'द फैमिली मैन' सीजन 3 को लेकर एक जानकारी साझा की गई। मेकर्स ने एक क्लिप साझा किया, जिसमें नेटिजंस इस सीरीज के रिलीज को लेकर हजारों सवाल कर रहे हैं, जिसके स्क्रीनशॉट्स को शेयर किया गया है। निर्माताओं ने बताया कि इस सीरीज के रिलीज डेट का एलान कल यानी 28 अक्तूबर को किया जाएगा। इस खबर से प्रशंसकों में खुशी का माहौल है, क्योंकि उन्हें इसका बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन विज्ञापन
इस सीरीज के बारे में
'द फैमिली मैन' सीजन 3 सीरीज का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। इस बार उनके साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्शन में जुड़े हैं। इस बार श्रीकांत तिवारी का टकराव दो दुश्मनों- जयदीप अहलावत और निमरत कौर से होगा। पहले के मुख्य किरदार भी सीरीज का हिस्सा हैं, जैसे प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अलेशा ठाकुर (धृति तिवारी) और वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) आदि।
यह खबर भी पढ़ें: टीवी जगत में एक और तलाक! शादी के 14 साल बाद अलग हो रहे जय भानुशाली और माही विज, आपसी सहमति से लिया फैसला
कब आए थे 'द फैमिली मैन' के पीछले सीजन?
आपको बताते चलें कि इस सीरीज का पहला सीजन 2019 में आया था। फिर दूसरा सीजन साल 2021 में आया। पिछले दोनों सीजन दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय रहे थे। अब इस तीसरे सीजन को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।