फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stolen director karan tejpal says about his film story line and concept reasons

Stolen: ‘स्टोलन’ निर्देशक करण तेजपाल ने फिल्म की कहानी के पीछे का बताया रहस्य, बोले- लोग नकारात्मक चीजों से…

Sat, 07 Jun 2025 08:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 07 Jun 2025 08:06 AM IST
सार

Stolen Movie: अभिषेक बनर्जी अभिनीत 'स्टोलन' के निर्देशक करण तेजपाल ने फिल्म के बारे में अपने विचार रखे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Stolen director karan tejpal says about his film story line and concept reasons
स्टोलन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्देशक करण तेजपाल ने अभिषेक बनर्जी अभिनीत 'स्टोलन' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की है। अब डायरेक्टर ने फिल्म निर्माण और उससे जुड़ी कई बातें की हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह फिल्म आपको कहानी के नाटकीय मोड़ की ओर ले जाती है, जिसमें एक शहरी व्यक्ति पर प्लेटफॉर्म से बच्चा चुराने का आरोप है। 

विज्ञापन


अच्छे इंसान की कहानी
स्टोलन निर्देशक करण तेजपाल ने हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत की। उन्होंने उस दौरान अपनी फिल्म 'स्टोलन' को लेकर विचार प्रकट किए, जो इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जा रही है। डायरेक्टर ने कहा, ‘इस फिल्म में अधिक नाटकीय कहानी दिखाई गई है और इसलिए आप स्वाभाविक रूप से इसकी ओर आकर्षित होते हैं। अगर आप एक अच्छे इंसान के बारे में कहानी बताते हैं, जो वास्तव में अच्छे काम करता है और फिर अंत में वह जीत जाता है, तो यह थोड़ा उबाऊ हो सकता है।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ओटीटी पर नहीं रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर’, आमिर खान ने फिल्म को लेकर किए कई खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी इंसान के अंदर कमियां हैं
आगे बातचीत के दौरान करण तेजपाल ने कहा, 'हम एक नकारात्मक चरित्र के बारे में कहानी इसलिए बताना चाहते थे क्योंकि हम सभी में कमियां हैं, चाहे हम इसे स्वीकार करें या न करें। हमारे निजी विचारों में, हम बहुत अधिक त्रुटिपूर्ण हैं, यही कारण है कि हम ऐसे पात्रों से अपने आप को जोड़ने लगते हैं। लगभग सभी फिल्म निर्माता एक नकारात्मक या दबाव में आए चरित्र से फिल्म की शुरुआत करना चाहते हैं ताकि आप वहां से आगे बढ़ सकें।’ फिल्म के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, ‘मुझे बस यही रास्ता पता था। इसलिए, ऐसा नहीं था कि मेरे पास कोई विकल्प था।’

फिल्म के बारे में
करण तेजपाल के निर्देशन में बनी 'स्टोलन', इस समय दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप, निखिल आडवाणी, किरण राव और विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा समर्थन प्राप्त है। वहीं इस फिल्म की मुख्य भूमिका में अभिषेक बनर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed