The Fabelmans: स्टीवन की 'द फैबेलमैन्स' का ट्रेलर होने वाला है लॉन्च, दिखाएगी स्पीलबर्ग की असली कहानी
लंबे इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जो स्टीवन स्पीलबर्ग की फैमिली और उनके जीवन से जुड़ी कहानी को बयां करती है।
विस्तार
जुरासिक पार्क', 'लिंकन', 'म्यूनिख', 'वेस्ट साइड स्टोरी' और 'टिट-टिन' जैसी मास्टरपीस फिल्में बना चुके फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग की अब सेमी ऑटोबायोग्राफी 'द फैबेलमैन्स' आ रही है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जो स्टीवन स्पीलबर्ग की फैमिली और उनके जीवन से जुड़ी कहानी को बयां करती है।
बता दें कि यह फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी बयां करती है, जिसे अपने परिवार के दुखी कर देने वाले रहस्य पता चलते हैं और अपनी उलझनों से निकलने के लिए वो फिल्मों का सहारा लेता है ताकि उसे खुद की और दूसरों की सच्चाई समझने में मदद मिल सके। फिल्म का यह ट्रेलर आज दोपहर दो बजे रिलीज किया जाएगा।
Kuttey Review: नोटबंदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करती ‘कुत्ते’, सेंसर बोर्ड को समझ ही नहीं आई फिल्म
आपको बता दें कि स्टीवन स्पीलबर्ग की 'द फैबलमैन्स' को कैलिफोर्निया में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब्स में एक नहीं बल्कि दो पुरस्कार मिले। द फेबलमैन्स ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणियों में पुरस्कार जीता। अब यह घोषणा की गई है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी।
Madan Puri: बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं 'मोगैंबो' के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता