फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Star Kids Never Want To Match Up Their Parents, We Just Maintain That Legacy, Palak Tiwari Says On Nepotism

Palak Tiwari: ‘हम कभी भी अपने माता-पिता की बराबरी नहीं करना चाहते’, नेपोटिज्म के आरोपों पर पलक ने दिया जवाब

Sat, 03 May 2025 09:25 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 03 May 2025 09:25 AM IST
सार

Palak Tiwari On Nepotism: स्टारकिड्स पर अक्सर ही नेपोटिज्म का धब्बा लगा रहता है। भले ही वो खुद भी कैसा भी एक्टर या एक्ट्रेस हो। पलक तिवारी भी इससे अछूती नहीं हैं। अब पलक ने नेपोटिज्म के सवालों पर जवाब दिया है। जानिए अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Star Kids Never Want To Match Up Their Parents, We Just Maintain That Legacy, Palak Tiwari Says On Nepotism
किंग रैपर के साथ नजर आएंगी पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii

विस्तार

अभिनेत्री पलक तिवारी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। फिल्म में पलक की एक्टिंग को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इंडस्ट्री में अपनी पहचान में बनाने में जुटीं पलक तिवारी पर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी होने के नाते नेपोटिज्म के आरोप भी लगते रहे हैं। उन्हें भी इस बहस का कई बार सामना करना पड़ता है। हालांकि, पलक ने हमेशा से ही नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है। उनका मानना है कि इंटरनेट की दुनिया में लोग काफी कठोर होते हैं और वो ट्रोल करते हैं, लेकिन हमारा काम है कि अपने माता-पिता की विरासत को बनाए रखना।

विज्ञापन

‘इंटरनेट पर लोग थोड़ा कठोर होते हैं’
फिल्मफेयर के साथ हालिया बातचीत के दौरान जब पलक तिवारी से उनके समकक्ष कलाकार अनन्या पांडे, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान और जुनैद खान जैसे स्टारकिड्स को अपने फिल्मी घराने से आने के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, इसको लेकर सवाल किया गया। तब पलक तिवारी ने जवाब देते हुए कहा, “इंटरनेट पर लोग स्टार किड्स के मामले में थोड़ा निर्दयी हैं। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि इसके साथ एक जिम्मेदारी भी होती है।

विज्ञापन

लोग हमारे पैरेंट्स को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं, क्योंकि वो उनको देखकर बड़े हुए हैं। वो उनसे प्यार करते हैं। मुझे पता है कि प्रेरणा के किरदार ने लोगों को प्यार का मतलब सिखाया है। वो श्वेता तिवारी को लेकर इतना अधिक जुड़ चुके हैं, इतना अधिक सुरक्षात्मक हैं कि जब वो मुझे उनकी बेटी के रूप में एक्टिंग में देखते हैं, तो सोचते हैं कि वह कभी भी उससे मेल नहीं खाएगी। ये सिर्फ लोगों का हमारे माता-पिता को लेकर लगाव और प्यार है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Box Office: शुक्रवार को ‘रेड 2’ से लेकर ‘थंडरबोल्ट्स’ की धीमी पड़ी रफ्तार, जानिए ‘द भूतनी’ और ‘केसरी 2’ का हाल

‘हमारा उद्देश्य अपने पैरेंट्स की लीगेसी को बनाए रखना’
पलक ने आगे इस बारे में और लोगों की उम्मीदों के बारे में बात करते हुए कहा कि हम स्टारकिड्स कभी भी अपने पैरेंट्स की बराबरी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, “लोग यह भूल जाते हैं कि हम कभी भी अपने माता-पिता की बराबरी नहीं करना चाहते। हम अच्छी तरह जानते हैं कि हम कभी भी उस मुकाम को छू नहीं सकते और हम उनके सबसे बड़े फैन हैं। इसलिए, अगर आप मेरी मां की तारीफ करते हैं, तो सोचिए कि मैं उनकी कितनी तारीफ करती हूं, कम से कम दस गुना। मुझे लगता है कि मैं सभी स्टार किड्स की तरफ से बोल सकती हूं कि हमारा एकमात्र उद्देश्य बस उस विरासत को बनाए रखना है और उसे नुकसान नहीं पहुंचाना है। आखिरकार समय के साथ हम वहां पहुंच जाएंगे।”

यह खबर भी पढ़ें: World Press Freedom Day: बॉलीवुड फिल्मों में दिखी निर्भीक पत्रकारिता, इन एक्टर्स ने निभाए जर्नलिस्ट के रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed