फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   RC 16 release Date Update Ram Charan janhvi kapoor Buchi Babu film to release on 26 march 2026 reports

RC 16: इस दिन रिलीज होगी राम चरण की 'आरसी 16', अगले साल अभिनेता के जन्मदिन से पहले फैंस को मिलेगा खास तोहफा

Sat, 22 Mar 2025 12:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:09 PM IST
सार

RC 16 Release Date: राम चरण इन दिनों बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरसी 16' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर अब चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब इसकी रिलीज डेट पर अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
RC 16 release Date Update Ram Charan janhvi kapoor Buchi Babu film to release on 26 march 2026 reports
आरसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आरसी 16' को लेकर चर्चा में हैं। वह बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माण में जुटे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। समय-समय पर फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। वहीं, अब फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है, जो इसकी रिलीज डेट से जुड़ा है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में तेजी से चल रही है। इस बीच अब इसकी रिलीज की तारीख को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 मार्च, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। यह तारीख खास है, क्योंकि यह राम चरण के जन्मदिन से एक दिन पहले है। राम चरण का जन्मदिन 27 मार्च को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग
राम चरण के जन्मदिन से पहले ही अगर फैंस को अभिनेता की नई फिल्म का तोहफा मिलेगा तो वे बेहद उत्साहित होंगे। हालांकि, इन खबरों पर आधिकारिक मुहर का इंतजार है। वहीं, फिल्म का वर्तमान शूटिंग शेड्यूल कुछ दिनों तक हैदराबाद में ही चलेगा। यह काफी महत्वपूर्ण शेड्यूल है, जिसमें राम चरण और जान्हवी कपूर के मुख्य दृश्यों की शूटिंग अभी चल रही है।
Kesari Chapter 2: 'कुछ लड़ाईयां हथियारों से नहीं जीती जातीं...' अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' का प्रोमो जारी

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
साउथ अभिनेता शिवा राजकुमार भी इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर चुके हैं। हाल ही में उनका लुक टेस्ट भी हुआ था। हाल ही में क्रिकेट से जुड़े कुछ मुख्य दृश्यों की शूटिंग एक विशेष रूप से निर्मित स्टेडियम सेट में की गई। इस फिल्म में राम चरण बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगे, जिसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस फिल्म का निर्माण पुष्पा के बैनर मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर को मुख्य भूमिका में लिया गया है, जो राम चरण के साथ उनकी पहली फिल्म है।
Sikandar: 'सिकंदर' में काम करते हुए निर्देशक से असहमत हो जाते थे सलमान खान, फिर इस तरह होती थी सुलह 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed