SS Rajamouli: अकैडमी मेंबर न बनाए जाने से नाखुश हैं एसएस राजामौली? सोशल मीडिया पर छाया डायरेक्टर का पोस्ट
अकैडमी की ओर से हाल ही में इस वर्ष के सदस्यों की सूची जारी की गई है। इसी को लेकर किया गया एसएस राजामौली का पोस्ट जबर्दस्त सुर्खियों में है।
विस्तार
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' ने पश्चिमी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह मूवी भारतीय सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर लाने में सफल रही। 'गोल्डन ग्लोब्स 2023' के साथ 'ऑस्कर 2023' अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद यह फिल्म भारत का गौरव बन गई। वहीं, 29 जून को यह घोषणा की गई कि जूनियर एनटीआर, राम चरण, एमएम कीरावनी, केके सेंथिल कुमार, चंद्रबोस और साबू सिरिल को अकैडमी का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि, एसएस राजामौली का नाम इस लिस्ट से बाहर है। इसी को लेकर अब डायरेक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अकैडमी ने जारी की सदस्यों की लिस्ट
29 जून को अकैडमी ने डायरेक्टर्स, एक्टर्स और तकनीशियनों की एक लंबी लिस्ट जारी की, जिन्हें सदस्यों के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष टीम 'आरआरआर' से छह सदस्यों को चुना गया है, लेकिन इस लिस्ट से डायरेक्टर एसएस राजामौली का नाम बाहर है।
Rukhsar Rehman: फारुक कबीर से तलाक ले रहीं रुखसार रहमान? एक्ट्रेस बोलीं- 'यह बिल्कुल आसान फैसला नहीं था'
Extremely proud that 6 members of our RRR team have been invited as members for The Academy Awards this year.
Congratulations Tarak, Charan, Peddanna, Sabu sir, Senthil &Chandrabose garu.
Also, congrats to the members from Indian Cinema who received the invitation this year :)— rajamouli ss (@ssrajamouli) June 29, 2023
एसएस राजामौली का पोस्ट
इस अनाउंसमेंट के बाद एसएस राजामौली ने एक ट्वीट कर लिखा, 'बेहद गर्व है कि हमारी आरआरआर टीम के छह सदस्यों को इस वर्ष अकैडमी पुरस्कारों के लिए सदस्यों के रूप में आमंत्रित किया गया है। तारक, चरण, पेद्दन्ना, साबू सर, सेंथिल और चंद्रबोस गारू को बधाई। साथ ही भारतीय सिनेमा से जुड़े उन सदस्यों को भी बधाई, जिन्हें इस वर्ष निमंत्रण मिला।' एसएस राजामौली का यह पोस्ट देख फैंस कयास लगा रहे हैं, कि उन्होंने इसके जरिए अकैडमी पर तंज कसा है।
Palak Purswani : अविनाश सचदेवा के धोखे को सहन नहीं कर पाई थीं पलक, बॉयफ्रेंड के काले सच का किया खुलासा
'आरआरआर' की कहानी, कमाई
'आरआरआर' एक काल्पनिक कहानी है, जो दो तेलुगू क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीतारमा राजू और कोमाराम भीम के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों मुख्य भूमिकाओं को राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है। मूवी में इनके अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी जैसे सितारे भी हैं। वर्ष 2022 में रिलीज हुई इस मूवी ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये का कारोबार किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।