फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   south star Suriya 42 is titled Kanguva film to release in 2024 Watch intense teaser

Surya: साउथ स्टार सूर्या ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल, 'कंगुवा' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो किया शेयर

Sun, 16 Apr 2023 11:57 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 16 Apr 2023 11:57 AM IST
सार

साउथ के जाने-माने स्टार सूर्या शिवकुमार अपनी 42वीं फिल्म को लेकर लगातार चर्चओं में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का नाम सामने आया।

विज्ञापन
south star Suriya 42 is titled Kanguva film to release in 2024 Watch intense teaser
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के जाने-माने स्टार सूर्या शिवकुमार अपनी 42वीं फिल्म को लेकर लगातार चर्चओं में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का नाम सामने आया। इस फिल्म का नाम 'कंगुवा' रखा गया है। सूर्या ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल लुक शेयर किया। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जो काफी शानदार है।

विज्ञापन

सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिनट 13 सेकंड का लंबा टीजर वीडियो साझा किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'इस शक्तिशाली गाथा पर शिव और टीम के साथ काम करने में बेहद खुशी। #kanguva' का टाइटल लुक शेयर करते हुए खुशी हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Suriya Sivakumar (@actorsuriya)

विज्ञापन
विज्ञापन

south star Suriya 42 is titled Kanguva film to release in 2024 Watch intense teaser
सूर्या शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो भी काफी शानदार है। इस वीडियो को देखकर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने वीडियो और साउंड ट्रैक की तारीफ की है। वीडियो में ग्राफिक्स का जमकर इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में एक शख्स घोड़े पर बैठा दिखाया गया है, और उसका चेहरा मुखौटे से ढका हुआ है। उसके साथ ही चील और कुत्ते भी एनिमेटेड वर्जन में दिखाए गए हैं। पूरे वीडियो में 'कंगुवा' का साउंड ट्रैक बैकग्राउंड में बज रहा है। वीडियो को देखकर लगता है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में शह और मात से जुड़े सीन दिखाए जाएंगे।

विज्ञापन

सूर्या के करीबी सहयोगी के ज्ञानवेल राजा द्वारा निर्देशित 'कंगुवा' में खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। देवी श्री प्रसाद ने संगीत तैयार किया। फिल्म का टीजर मई में रिलीज होने वाला है। सिरूथाई शिव द्वारा निर्देशित फिल्म ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। एक बहादुर और शक्तिशाली नायक के जीवन पर आधारित है, इसमें दिशा एक मजबूत महिला नायक की भूमिका में हैं। के.ई. ज्ञानवेल राजा स्टूडियो ग्रीन के ब्रांड के तहत यूवी क्रिएशंस के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। सूर्या और दिशा पटानी को बड़े पर्दे पर परफॉर्म करते देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जब जॉन अब्राहम के कारण तीन दिन तक रोईं कटरीना कैफ, सलमान खान ने खुलासा करते हुए बताई थी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed