फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash Starrer Toxic Release Postpones Again Makers Shares News Says We Currently Aligning Global Distribution

फिर टल गई यश की ‘टॉक्सिक’, मेकर्स ने बयान जारी कर दी जानकारी; जानिए इस बार क्या रही वजह; नई तारीख का इंतजार

Wed, 29 Apr 2026 11:40 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2026 11:40 AM IST
सार

Toxic Release Postpone: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के फैंस को फिर झटका लगा है। फिल्म की रिलीज एक बार फिर टल गई है। जानिए क्या रही वजह….

विज्ञापन
Yash Starrer Toxic Release Postpones Again Makers Shares News Says We Currently Aligning Global Distribution
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज आगे बढ़कर 4 जून हो गई थी। लेकिन अब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज फिर आगे बढ़ गई है। यानी अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को भी रिलीज नहीं होगी। इसकी घोषणा खुद यश और फिल्म के मेकर्स ने एक बयान जारी कर की है।

विज्ञापन

फिल्म जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी
मेकर्स की ओर से आज जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि फिल्म पूरी हो चुकी है और अब इसे बाद में ऐसी तारीख पर रिलीज किया जाएगा जो इसके वैश्विक रिलीज के अनुरूप हो। मेकर्स ने बयान में कहा कि सिनेमाकॉन में फिल्म को मिली प्रतिक्रिया ने टीम के इस विश्वास को और मजबूत किया कि 'टॉक्सिक' को विश्व स्तर पर अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचना चाहिए।

विज्ञापन


निर्माता वर्तमान में वैश्विक वितरण और साझेदारी को अंतिम रूप दे रहे हैं और फिल्म जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी। ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और हम फिलहाल वैश्विक वितरण और साझेदारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी रिलीज की तारीख में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)


 

Yash Starrer Toxic Release Postpones Again Makers Shares News Says We Currently Aligning Global Distribution
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
‘टॉक्सिक’ याद दिलाती है हमें सिनेमा से क्यों प्यार है?
यश ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में आगे कहा, कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ। 'टॉक्सिक' ऐसी ही एक यात्रा रही है। ऐसे समय में जब भारतीय सिनेमा अपनी पहचान बना रहा है और वैश्विक मंच पर बड़ी उम्मीदों के साथ कदम रख रहा है, तब स्तर को और ऊंचा उठाने की जिम्मेदारी भी बनती है।

Yash Starrer Toxic Release Postpones Again Makers Shares News Says We Currently Aligning Global Distribution
'टॉक्सिक' - फोटो : Youtube@ ZEEmusic
गीतू मोहनदास ने किया है निर्देशन
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित ‘टॉक्सिक’ में यश के डबल रोल में नजर आने की चर्चाएं हैं। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा भी फिल्म में कई अन्य कलाकार भी दिखाई देंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed