फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash Film Toxic Advance Booking Collection Nears 50 Crore To Release On 26 August

टॉक्सिक: एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ का तूफान, पहले दिन यश की फिल्म को मिलेगी बंपर ओपनिंग; कमाएगी इतने करोड़

Tue, 25 Aug 2026 03:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 25 Aug 2026 03:29 PM IST
सार

Toxic Advance Booking Collection: यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करती नजर आ रही है। जानिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Yash Film Toxic Advance Booking Collection Nears 50 Crore To Release On 26 August
टॉक्सिक एडवांस बुकिंग कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है, इसके बावजूद टिकटों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

50 करोड़ के करीब पहुंच सकती है एडवांस बुकिंग

  • ट्रेड वेबसाइट सेकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर फिल्म की डे 1 एडवांस बुकिंग करीब 41.03 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
  • वहीं, सिर्फ कन्फर्म बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने अब तक 31.89 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
  • करीब 8.94 लाख टिकट बिक चुके हैं और 17,692 शो के लिए बुकिंग हो चुकी है।
  • अभी कई जगहों पर फिल्म की बुकिंग पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, खासकर तेलुगु मार्केट में।
  • ऐसे में माना जा रहा है कि रिलीज से पहले 'टॉक्सिक' की डे 1 एडवांस बुकिंग 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकती है।
  • विज्ञापन

Yash Film Toxic Advance Booking Collection Nears 50 Crore To Release On 26 August
टॉक्सिक ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram

कर्नाटक में सबसे ज्यादा क्रेज
'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में कर्नाटक सबसे आगे चल रहा है। राज्य में ब्लॉक सीटों को मिलाकर फिल्म ने करीब 17.31 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई कर ली है। यहां करीब 2,000 शो में 55 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। इनमें से 1,100 से ज्यादा शो लगभग हाउसफुल हो चुके हैं।

सिर्फ बेंगलुरु की बात करें तो यहां फिल्म ने ब्लॉक सीटों समेत 10.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, मैसूर में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां करीब 88 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है और एडवांस बुकिंग से 1.06 करोड़ रुपये आए हैं।

Yash Film Toxic Advance Booking Collection Nears 50 Crore To Release On 26 August
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

हिंदी मार्केट में भी शानदार बुकिंग

  • हिंदी मार्केट भी 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में बड़ा योगदान दे रहा है।
  • सिर्फ 2D शो से हिंदी वर्जन ने 15.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
  • इसके अलावा IMAX, 4DX और डॉल्बी सिनेमा जैसे प्रीमियम फॉर्मेट से भी फिल्म की कमाई बढ़ रही है।
  • हिंदी मार्केट में दिल्ली-NCR सबसे आगे है, जहां ब्लॉक सीटों समेत करीब 2.26 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है।
  • इसके बाद मुंबई में 1.54 करोड़ रुपये और पुणे में 86.61 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है।
विज्ञापन

Yash Film Toxic Advance Booking Collection Nears 50 Crore To Release On 26 August
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

तमिलनाडु में अभी और बढ़ सकती है बुकिंग
महाराष्ट्र से 'टॉक्सिक' ने ब्लॉक सीटों समेत करीब 3.96 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की है। गुजरात में यह आंकड़ा 2.85 करोड़ रुपये है। दिल्ली में फिल्म 2.67 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, जबकि तमिलनाडु में करीब 2 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है।

ओडिशा में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां एडवांस बुकिंग से करीब 1.56 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। तमिलनाडु का आंकड़ा भी काफी दिलचस्प है। यहां फिल्म ने 1,455 शो से करीब 2 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की है, लेकिन रियल ऑक्यूपेंसी अभी सिर्फ 12 फीसदी है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में यहां बुकिंग में और तेजी देखने को मिल सकती है।

Yash Film Toxic Advance Booking Collection Nears 50 Crore To Release On 26 August
टॉक्सिक के कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीमियम फॉर्मेट को भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

  • 'टॉक्सिक' के IMAX और 4DX शो को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं।
  • कर्नाटक में अकेले कन्नड़ IMAX वर्जन ने बेंगलुरु से ब्लॉक सीटों समेत करीब 85.91 लाख रुपये की बुकिंग की है।
  • वहीं 4DX से 27.73 लाख रुपये आए हैं।
  • हिंदी IMAX और 4DX शो भी फिल्म की एडवांस कमाई बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

Yash Film Toxic Advance Booking Collection Nears 50 Crore To Release On 26 August
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन विवाद पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया तगड़ा जवाब; बोलीं- परंपरा नेकलाइन में नहीं होती
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed