फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kalki 2898 AD Sequel Nag Ashwin Reveals Only 10 Days Of Shooting Done Waiting For Prabhas To Resume Work

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के लिए इतने दिन की हुई शूटिंग, नाग अश्विन ने किया खुलासा, इस एक्टर का कर रहे इंतजार

Tue, 01 Sep 2026 07:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 01 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

Kalki 2898 AD Sequel: नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। अब दो साल बाद डायरेक्टर ने इसके सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Sequel Nag Ashwin Reveals Only 10 Days Of Shooting Done Waiting For Prabhas To Resume Work
'कल्कि 2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2024 में फिल्ममेकर नाग अश्विन ने साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के साथ एक बिल्कुल अलग दुनिया दर्शकों के सामने पेश की थी। बड़े स्तर पर बनाई गई इस डिस्टोपियन फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन

फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा है। अब दो साल बाद नाग अश्विन ने फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। डायरेक्टर के मुताबिक, सीक्वल की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है और अब तक सिर्फ 10 दिनों की शूटिंग हुई है।

विज्ञापन

सीक्वल पर नाग अश्विन ने क्या कहा?
हैदराबाद में दुलकर सलमान की आने वाली फिल्म ‘आई एम गेम’ के प्रमोशनल इवेंट में नाग अश्विन पहुंचे थे। इस दौरान एंकर ने उनसे ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल को लेकर सवाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमाअ ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने पहले कहा था कि फिल्म की शूटिंग के लिए ‘प्लैनेट्स को अलाइन होना पड़ेगा।’ इस पर नाग अश्विन ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘वो सारे प्लैनेट्स अलाइन हो गए और एक राउंड भी लगा चुके हैं। अब जब वो फिर से एक राउंड पूरा करके अलाइन होंगे, तब हम दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे।’

जब उनसे पूछा गया कि अब तक कितने दिनों की शूटिंग हुई है और आगे क्या प्लान है, तो उन्होंने कहा, ‘ज्यादा नहीं। हमने अभी तक सिर्फ करीब 10 दिन शूट किया है। जैसे ही प्रभास गरु फ्री होंगे, हम लगातार एक लंबे शेड्यूल में शूटिंग करेंगे।’

Kalki 2898 AD Sequel Nag Ashwin Reveals Only 10 Days Of Shooting Done Waiting For Prabhas To Resume Work
फिल्म फौजी - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रभास के पास हैं ये बड़े प्रोजेक्ट्स

  • प्रभास फिलहाल हनु राघवपुडी की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें इमानवी उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी।
  • इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में भी काम कर रहे हैं, जिसमें तृप्ति डिमरी उनके साथ नजर आएंगी।
  • ‘फौजी’ के 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- ‘पीआर पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं किए’, ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर डायरेक्टर का बयान; फिल्म की कमाई पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed