'महाशिवरात्रि' पर महेश बाबू ने जारी किया 'नागबंधम' का टीजर, महादेव के अवतार में दिखें विराट, जानें रिलीज डेट
Nagabandham Teaser: अभिषेक नामा की फिल्म 'नागबंधम' का टीजर कुछ ही देर पहले जारी किया गया है। सुपरस्टार महेश बाबू ने 'महाशिवरात्रि' के शुभ अवसर पर इसकी खास झलक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विस्तार
पैन इंडिया फिल्म 'नागबंधम' का खौफनाक टीजर कुछ ही देर पहले महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म में विराट कर्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। टीजर से पहले फिल्म का पोस्टर दर्शकों को बेहद पसंद आया था।
महेश बाबू ने जारी किया फिल्म का टीजर
'नागबंधम' एक आगामी बड़े बजट की तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म है और यह अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। फिल्म में विराट कर्ण मुख्य भूमिका में हैं। इसका टीजर आज महाशुवरात्रि के शुभ अवसर पर सुपरस्टार महेश बाबू ने जारी किया है। महेश बाबू ने फिल्म 'नागबंधम' का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'नागबंधम' के टीजर में महादेव के रूप में विराट कर्ण का किरदार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
The #WorldOfNagabandham looks absolutely fascinating all the way…. Looking forward to experiencing it soon.. 🤗🤗🤗https://t.co/slsS18887c#Nagabandham #AbhishekNama@ViratKarrna @NabhaNatesh @Ishmenon #KishoreAnnapureddy @Nishithareddy85 @nikstudiosindia @AbhishekPicture
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) February 15, 2026
कब रिलीज होगी फिल्म
'नागबंधम' इस साल 2026 की गर्मियों में दुनियाभर में रिलीज होगी। टीम 'नागबंधम' ने सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस फिल्म का निर्देशक अभिषेक नामा ने किया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में विराट कर्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। विराट के अलावा फिल्म में नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और बाकी कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी, पटकथा और निर्देशन अभिषेक नामा का है। इस फिल्म का निर्माण एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के तहत किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है।
क्या खास है टीजर में
ढाई मिनट से अधिक की अवधि वाले इस टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, फिर भी यह शुरू से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है। यह हिमालय की गहराई में दबे अनंत पद्मनाभस्वामी के एक अनमोल खजाने की ओर इशारा करता है। समय आने पर जब खतरा बढ़ता है, तो इसे सुरक्षित रखने और संतुलन बनाए रखने के लिए एक रक्षक आता है। विराट कर्ण भगवान शिव के रूप में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी समीशा के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा- 'वो जादू हो जो हमारी जिंदगी रोशन...'..