फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Who is Zainab Ravdjee engaged to Akhil Akkineni son of Nagarjuna Akkineni has appeared in film Meenakshi

Zainab Ravdjee: कौन हैं जैनब रावदजी? जिनकी अखिल अक्किनेनी से हुई है सगाई, इस फिल्म में आ चुकी हैं नजर

Fri, 29 Nov 2024 01:46 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Nov 2024 01:46 AM IST
सार

नागार्जुन अक्किनेनी ने बेटे अखिल अक्किनेनी को लेकर कुछ बातें कही हैं। अखिल की मां ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। आइए आपको बताते हैं और न अखिल अक्किनेनी की होने वाली पत्नी।

विज्ञापन
Who is Zainab Ravdjee engaged to Akhil Akkineni son of Nagarjuna Akkineni has appeared in film Meenakshi
नागार्जुन-अखिल अक्किनेनी-जैनब रावदजी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नागार्जुन अक्किनेनी ने बेटे को लेकर खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी के साथ सगाई की है। अखिल की मां अमाला ने अपने बेटे और जैनब रावदजी की तस्वीर साझा की है। साथ ही सगाई की बात भी कंफर्म की है।
विज्ञापन

 

पेंटर हैं जैनब रावदजी
जैनब रावदजी और अखिल अक्किनेनी ने 26 नवंबर को सगाई कर ली। आइए आपको बताते हैं अखिल और उनकी होने वाली पत्नी के बारे में जानने के लिए। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जैनब रावदजी बड़े उद्योगपति जुल्फी रावदजी की बेटी हैं। जैनब का जन्म हैदराबाद में हुआ। वह 39 साल की हैं और मुंबई में रहती हैं। उन्होंने एक पेंटर के तौर पर अपना करियर बनाना चुना। वह पिछले काफी समय से भारत में रही हैं। इससे पहले वे दुबई और लंदन में रहकर अपने करियर को बना चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Who is Zainab Ravdjee engaged to Akhil Akkineni son of Nagarjuna Akkineni has appeared in film Meenakshi
अखिल अक्किनेनी- जैनब रावजी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में कर चुकी हैं काम
जैनब रावदजी एमएफ हुसैन की निर्देशित फिल्म 'मीनाक्षी: तीन शहरों की कहानी' में काम कर चुकी हैं। फिल्म में तब्बू और कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आ चुके हैं। जैनब की बात करें तो वे नगमा की सहेली के किरदार में नजर आईं थीं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं जैनब
जैनब सोशल मीडिया पर चीजों को निजी रखना पसंद करती हैं। खबरों की मानें तो अखिल और जैनब रावदजी पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की सगाई बहुत कम लोगों की उपस्थिति में हुई। वहीं, उनकी शादी साल 2025 में होने वाली है। आपको बता दें कि अखिल की इससे पहले श्रिया भूपल से साल 2017 में सगाई हो चुकी है।

नागार्जुन ने साझा की अपडेट
नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "हम अखिल की सगाई की खबर साझा करके बहुत ही खुश महसूस कर रहे हैं। उनकी सगाई हमारी होने वाली बहू जैनब रावदजी से हुई है। हम जैनब का परिवार में स्वागत करके बहुत खुश हैं। हम इस खास दिन पर आपकी शुभकामनाओं की कामना करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed