{"_id":"6ad355228300354a600b4280","slug":"neha-sharma-takes-firm-stand-against-ai-generated-images-and-videos-warns-legal-action-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेहा शर्मा: एआई से बनी तस्वीरों और वीडियो पर अभिनेत्री ने अपनाया सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
नेहा शर्मा: एआई से बनी तस्वीरों और वीडियो पर अभिनेत्री ने अपनाया सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
Sat, 17 Oct 2026 04:30 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:30 PM IST
सार
Neha Sharma: नेहा शर्मा ने हाल ही में एक पोस्ट करते हुए उन लोगों को चेतावनी दी है, जो उनके चेहरे और पहचान का इस्तेमाल करके एआई से वीडियो और तस्वीरें बना रहे हैं।
विज्ञापन
नेहा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल को लेकर दुनियाभर में चिंता लगातार बढ़ रही है। खासकर सेलिब्रिटीज इससे ज्यादा प्रभावित होते नजर आ रहे हैं। एआई की मदद से डीपफेक, एडिटेड वीडियो और किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल करने के अभी तक कई मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों में कई एक्टर्स ने कानूनी कार्रवाई भी की है। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस नेहा शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अपने चेहरे और पहचान का इस्तेमाल करके एआई से वीडियो और तस्वीरें बनाने वालों को सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
नेहा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा शर्मा ने क्या किया पोस्ट?
शनिवार को नेहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे चेहरे या पहचान का इस्तेमाल करके मेरी सहमति के बिना एआई से वीडियो या तस्वीरें बनाने वाले तुरंत ऐसा करना बंद करें। इसे लेकर आपको औपचारिक रूप से चेतावनी दी जा रही है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी पहचान का इस्तेमाल करके पहले से पोस्ट किए गए ऐसे सभी कंटेंट को तुरंत हटाएं। साथ ही आगे से मेरी पहचान का इस्तेमाल करके कोई भी एआई वीडियो या तस्वीर न बनाएं, न एडिट करें और न ही उन्हें शेयर करें। इस तरह मेरे चेहरे का इस्तेमाल करके मेरी गलत छवि पेश करना या मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। मैं अपने चेहरे या पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल की बिल्कुल भी सहमति नहीं देती हूं।'

कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
नेहा ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आगे लिखा, 'इसे औपचारिक चेतावनी समझें। ऐसे कंटेंट को बनाने, पोस्ट करने या शेयर करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी। किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि फर्जी अकाउंट के पीछे छिपकर या एआई का इस्तेमाल करके वह कानूनी जवाबदेही से बच सकता है। इसे अभी हटाएं। आपको चेतावनी दी जा चुकी है।'

अदालत का रुख कर चुके हैं ये सेलिब्रिटीज
नेहा शर्मा उन कई भारतीय सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जिन्होंने डीपफेक के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। हाल के समय में कई एक्टर्स ने अपनी पहचान, तस्वीरों और पर्सनैलिटी राइट्स को एआई के गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए अदालत का रुख किया है।
अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर, सुनील शेट्टी और कई अन्य सितारे अपनी तस्वीरों और आवाज के बिना अनुमति इस्तेमाल किए जाने के खिलाफ अदालत पहुंचे हैं। एआई के जरिए पहचान के गलत इस्तेमाल के बढ़ते मामलों के बीच यह मुद्दा लगातार गंभीर होता जा रहा है।