फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Thalapathy Career And Personal Life Facts Amid Tamil Nadu Assembly Elections Result 2026

Vijay: बाल कलाकार से बने सुपरस्टार, फिल्में और निजी जीवन विवाद में रहा; राजनीति में विजय पाकर चमके थलापति

Mon, 04 May 2026 03:02 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 04 May 2026 03:02 PM IST
सार

Vijay Thalapathy Career And Personal Life Facts: तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हैं। अभिनेता विजय थलपति की पार्टी मतगणना में आगे चल रही है। उन्हें अच्छा-खासा जनमत मिला है। यहां जानिए विजय थलापति के करियर और निजी जीवन से जुड़ी खास बातें।

विज्ञापन
Vijay Thalapathy Career And Personal Life Facts Amid Tamil Nadu Assembly Elections Result 2026
थलापति विजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान में बढ़त बनाई हुई है। उनकी राजनीति पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) मतगणना में सबसे आगे चल रही है, जनमत उनके साथ नजर आ रहा है। इस वक्त तमिलनाडु में विजय थलापति की ही चर्चा हाे रही है। यहां जानिए उनके करियर, निजी जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें भी। 

विज्ञापन


जोसेफ से कैसे बने थलापति विजय?
विजय एक फिल्मी परिवार से आते हैं, उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर निर्देशक हैं। वहीं मां शोभा चंद्रशेखर प्लेबैक सिंगर हैं। 22 जून 1974 को जन्मे विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। लीड एक्टर के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। यह फिल्म विजय ने 18 साल की उम्र में साइन की थी। अब तक वह 69 फिल्में अपने करियर में कर चुके हैं। उनकी फिल्मों की कहानी हमेशा चर्चा में रही, किरदारों को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फैंस उन्हें प्यार से थलापति विजय के नाम से पुकारते हैं। अभिनय के अलावा विजय को गायकी का भी शौक है। 

विज्ञापन

Vijay Thalapathy Career And Personal Life Facts Amid Tamil Nadu Assembly Elections Result 2026
विजय की चर्चित फिल्म 'थेरी' - फोटो : सोशल मीडिया

चंद फिल्मों के बाद ही सफलता के शिखर पर पहुंचे
विजय थलापति ने ‘थेरी, 'राजविन परवैयिले', 'मिन्सरा कन्ना', 'बीस्ट', 'शाहजहां' जैसी हिट फिल्में की हैं। साल 2023 में उनकी फिल्म 'लियो' ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके अलावा ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ में भी उनके अभिनय को सराहा था। तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने से पहले विजय थलापति ने एक फिल्म ‘जन नायकन’ की थी। यह उनकी आखिरी फिल्म कही जा रही थी। लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म एक विवाद में फंस गई। इस साल के शुरुआत में इस फिल्म को रिलीज होना था, लेकिन यह अभी तक सिनेमाघरों में नहीं पहुंच सकी है। 

Vijay Thalapathy Career And Personal Life Facts Amid Tamil Nadu Assembly Elections Result 2026
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

‘जन नायकन’ ही नहीं कई फिल्में विवाद में फंसी
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ पहले सेंसर से हरी झड़ी पाने का इंतजार करती रही, मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। हाल ही में यह ऑनलाइन भी लीक हो गई। समय-समय पर अलग-अलग कारणों से फिल्म का विरोध भी होता रहा। 
वैसे यह पहली बार नहीं है कि विजय की फिल्म विवादों में फंसी हो। ‘जन नायकन’ से पहले भी उनकी कुछ फिल्में विवाद में रह चुकी हैं। जैसे साल 2013 में रिलीज हुई विजय की फिल्म 'थलाइवा' को लेकर खूब हंगामा हुआ। फिल्म की टैगलाइन 'टाइम टू लीड' तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता की सरकार को कुछ अच्छी नहीं लगी। फिल्म बड़ी मुश्किल से रिलीज हुई थी। 
इसी तरह साल 2018 में थलापति विजय की फिल्म 'सरकार' भी चर्चा में रही। इस फिल्म पर आरोप लगा कि इसमें सरकारी योजनाओं को गलत रूप से पेश किया गया है। राजनीति पार्टियों ने फिल्म का खूब विरोध किया।

विज्ञापन

Vijay Thalapathy Career And Personal Life Facts Amid Tamil Nadu Assembly Elections Result 2026
विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिनेता 
विजय तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में भी शामिल हैं। फीस के मामले में उन्होंने रजनीकांत को भी पीछे छोड़ा है। विजय थलापति एक फिल्म के लिए 65 करोड़ रुपये से अधिक चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में विजय की नेट वर्थ 500 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है।  

Vijay Thalapathy Career And Personal Life Facts Amid Tamil Nadu Assembly Elections Result 2026
थलापति विजय पत्नी के साथ और तृषा कृष्णनन - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी से तलाक को लेकर चर्चा में विजय और तृषा संग जुड़ा नाम
विजय थलापति सिर्फ अपनी फिल्मों और राजनीति में आने के फैसले को लेकर ही चर्चा में नहीं रहे। उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। विजय ने यूके की रहने वाली अपनी एक फैन से शादी की थी। इनकी शादी 25 अगस्त 1999 को हुई। हाल ही में विजय की पत्नी ने तलाक की याचिका दायर की है। दोनों अलगाव की राह पर बढ़ चुके हैं। इसकी वजह विजय का एक कथित अफेयर माना जाता है। 
मीडिया रिपोर्ट्स में उनके और साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन के रिलेशनशिप में होने की बात कही जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। विजय और तृषा कई बार साथ नजर आ चुके हैं। 

Vijay Thalapathy Career And Personal Life Facts Amid Tamil Nadu Assembly Elections Result 2026
अभिनेता और टीवीके नेता विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीति की दुनिया में भविष्य पर टिकी निगाहें
तमिल सिनेमा में छा जाने के बाद विजय थलापति अब तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा नाम बनकर उभर हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी टीवीके इस वक्त मतगणना में सबसे आगे चल रही है। जनता का पूरा समर्थन विजय के साथ नजर आ रहा है। अभिनेता के परिवार वाले और फैंस इस बात से काफी खुश नजर आ रहे हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed