Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   vijay thalapathy audio track shared by music composer Ilaiyaraaja amid tamilnadu elections

इलैयाराजा ने शेयर किया विजय पर फिल्माया गीत, तमिलनाडु चुनाव के बीच कंपोजर की पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Sat, 02 May 2026 08:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 02 May 2026 08:49 PM IST
सार

Vijay Thalapathy Tamilnadu Elections 2026: म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा ने तमिलनाडु चुनाव के मध्य विजय थलापति की फिल्म का एक गाना शेयर किया है। जिसे अभिनेता से नेता बने विजय के लिए समर्थन के तौर पर देख रहा है। 

विज्ञापन
vijay thalapathy audio track shared by music composer Ilaiyaraaja amid tamilnadu elections
विजय थलापति, इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार मई तमिलनाडु चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। इन चुनाव नतीजों का सबसे ज्यादा इंतजार विजय थलापति को है। इस बीच म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा ने विजय पर फिल्माया गया एक पुराना गीत सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नतीजों के पहले शेयर किए गए इस वीडियो को विजय के प्रति उनके समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


 फिल्म 'इथु एंगाल नीथी' का गाना
1988 में रिलीज हुई फिल्म 'इथु एंगाल नीथी' में विजय ने फिल्म में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन एस.ए. चंद्रशेखर ने किया था। फिल्म में इलैयाराजा संगीतकार थे। गीत के बोल  'चिन्ना थंबी, उन्नाई नम्बी...' हैं। इसका हिंदी में अर्थ है 'राज्य तुम्हारा इंतजार कर रहा है, छोटे भाई'। इसे फिल्म में ऐसे दिखाया गया है जैसे वह गाना लोगों की दिल की बात हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

vijay thalapathy audio track shared by music composer Ilaiyaraaja amid tamilnadu elections
फिल्म 'इथु एंगाल नीथी' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
चुनाव के बीच महत्वपूर्ण पोस्ट 
म्यूजिक कंपोजर की तरफ से की गई यह पोस्ट चुनाव की वजह से काफी अहमियत रखती है। तमिलनाडु में 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। इसके साथ ही विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (टीवीके) के राजनैतिक सफर का भविष्य तय होगा। चुनाव में विजय को तमिलनाडु में अच्छा फैन बेस होने का फायदा मिल सकता है। 

'घर में अकेलापन और उदासी महसूस होती है', लता मंगेशकर और आशा भोसले के निधन पर छोटी बहन ने जताया दुख

vijay thalapathy audio track shared by music composer Ilaiyaraaja amid tamilnadu elections
thalapathy vijay - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय को है 'जननायकन' की रिलीज का इंतजार
विजय की फिल्म 'जन नायकन' जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से विवाद के चक्कर में अभी तक यह रिलीज नहीं हो पाई है। पिछले दिनों फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि खबरों के अनुसार फिल्म चुनाव के बाद 8 मई को रिलीज की जा सकती है। इस तरह विजय थलापति के लिए मई का महीना काफी महात्वपूर्ण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed