फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Nominates Ex Driver Son As An Mla Candidate Ahead Of The Tamil Nadu Elections Emotional Video Surfaces

तमिलनाडु चुनाव से पहले विजय ने ड्राइवर के बेटे को बनाया MLA उम्मीदवार, इमोशनल होने पर पोंछे उसके आंसू

Sun, 29 Mar 2026 05:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Mar 2026 05:34 PM IST
सार

Thalapathy Vijay: एक्टर और तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के प्रमुख विजय ने आने वाले तमिलनाडु चुनाव से पहले 234 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया। इनमें एक उम्मीदवार ऐसा था, जिसे सुनकर सब चौंक गए। 

विज्ञापन
Vijay Nominates Ex Driver Son As An Mla Candidate Ahead Of The Tamil Nadu Elections Emotional Video Surfaces
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवीके के प्रमुख विजय ने आने वाले तमिलनाडु चुनाव से पहले 234 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इन उम्मीदवारों में से एक ने सबको चौंका दिया और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग विजय के इस काम की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


असिस्टेंट के बेटे को बनाया उम्मीदवार
उम्मीदवारों में से एक नाम उनके पूर्व ड्राइवर और मौजूदा पर्सनल असिस्टेंट राजेंद्रन के बेटे सबरिनाथन का भी था। जैसे ही उनका नाम घोषित हुआ, पिता और बेटा दोनों इमोशनल हो गए। इस दौरान विजय ने खुद आगे बढ़कर सबरिनाथन के आंसू पोंछे।

विज्ञापन

राजेंद्रन लंबे समय तक विजय के ड्राइवर रहे और बाद में उन्हें उनका पर्सनल असिस्टेंट बना दिया गया। जब उनके बेटे सबरिनाथन को विरुगंबक्कम सीट से MLA उम्मीदवार घोषित किया गया, तो यह पल बहुत इमोशनल हो गया। सबरिनाथन ने विजय के पैर छुए, उन्हें गले लगाया और रोने लगे। इसके बाद विजय ने उन्हें संभालते हुए उनके आंसू पोंछे, वहीं राजेंद्रन भी भावुक नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे पल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोग इस बात की तारीफ करने लगे कि विजय ने अपने पूर्व ड्राइवर के बेटे को इतना बड़ा मौका दिया।

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘स्टेज पर बहुत इमोशनल पल। विजय ने अपने ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे को सीट दी, जो उनके साथ उनकी पहली फिल्म से हैं। वफादारी आपको बहुत आगे तक ले जा सकती है।’ वहीं कुछ लोगों ने विजय के इस काम की काफी तारीफ की।

विजय के करियर के बारे में 
बता दें कि फरवरी 2024 में जब विजय ने राजनीति में आने और अपनी पार्टी के नाम का ऐलान किया था, तो कई लोग हैरान रह गए थे, क्योंकि उनका एक्टिंग करियर उस समय काफी अच्छा चल रहा था। पहले ऐसा माना जा रहा था कि वेंकट प्रभु की फिल्म ‘द गोट’ उनकी आखिरी फिल्म होगी, लेकिन बाद में उन्होंने एच विनोथ की जन नायकन भी साइन की।

यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी तक इसे CBFC से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। मेकर्स ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली। अब देखना होगा कि फिल्म कब रिलीज होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed