रणबाली टीजर: अंग्रेजों से बदला लेते दिखे विजय देवरकोंडा, ‘द ममी’ फेम अभिनेता ने डराया; मिली रश्मिका की भी झलक
Ranabaali Teaser Release: अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। जानिए इसके टीजर में क्या खास है?
विस्तार
लगभग ढाई मिनट के टीजर में दिखाया गया है कि 19वीं सदी में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारतीयों पर अत्याचार होता है। उसी दौर में एक योद्धा जन्म लेता है, जो अंग्रेजों के अत्याचार के परशान होकर हथियार उठा लेता है। 'रणबाली' के किरदार में विजय देवरकोंडा अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।
टीजर में विजय देवरकोंडा बहुत ही खतरनाक रोल में दिखे हैं। वह जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आए हैं। वह कभी खंजर से तो कभी बंदूक से अंग्रेजों को निशाना बनाते हैं।
इसके अलावा इसमें रश्मिका मंदाना की भी झलक दिखी है। वहीं अंग्रेज अफसर के किरदार में ‘द ममी’ फेम इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू बेहद डरावने नजर आए हैं।
- विजय देवरकोंडा की इस बिग-बजट फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में नया पोस्टर जारी किया था। इसके साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया था।
- ‘रणबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।
- 'रणबाली' की कहानी अच्छाई की बुराई पर जीत के जज्बे को दिखाती है।
- ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए दशहरे के खास और शुभ मौके को चुना है।
राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी 'रणबाली' दर्शकों को एक दमदार और रोमांचक कहानी के साथ बीते दौर में ले जाने वाली है। नए टीजर में फिल्म की झलक काफी इंटेंस नजर आ रही है। टीजर में विजय देवरकोंडा एक रफ और खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं।
फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे और उनकी जोड़ी को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।