फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay angry as security guard push elderly man at Puducherry rally Users praise actor

Viral Video: रैली में सिक्योरिटी गार्ड ने किया ऐसा काम कि भड़क गए विजय, यूजर्स इसलिए कर रहे थलापति की तारीफ

Sat, 04 Apr 2026 03:27 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 04 Apr 2026 03:27 PM IST
सार

Thalapathy Vijay Viral Video: विजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें अपना आपा खोते हुए देखा जा सकता है। हालांकि यूजर्स ने उनकी इस बात की तारीफ की है।
 

विज्ञापन
Vijay angry as security guard push elderly man at Puducherry rally Users praise actor
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर थलापति विजय एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्म या निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अपनी रैली में एक मामले को लेकर चर्चा में हैं। रैली में एक सिक्योरिटी गार्ड की तरफ से बुजुर्ग को धक्का दिए जाने के बाद एक्टर ने अपना आपा खो दिया। उनका यह वीडियो वायरल है।
विज्ञापन


विजय ने खोया आपा
एक्टर विजय ने शनिवार को पुदुचेरी में एक चुनावी रैली की। इसमें सिक्योरिटी टीम के एक मेंबर ने उनकी कार के लिए रास्ता साफ करते वक्त एक बुजुर्ग को धक्का दे दिया, जबकि विजय सड़क पर जमा भीड़ का अभिवादन कर रहे थे। बुजुर्ग को धक्का देने वाली बात विजय को बिल्कुल पसंद नहीं आई। जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ी, उन्होंने सुरक्षाकर्मी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने की विजय की तारीफ
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और कई लोग विजय की इस हमदर्दी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'सिक्योरिटी गार्ड अपना काम कर रहा है। विजय इंसान के नाते अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इसीलिए वह थलापति हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह उनका असली स्वभाव है।' एक ने लिखा 'वह अपने लोगों की परवाह करते हैं।'



विजय की रैली में भगदड़
 विजय ने 2024 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी 'मिलगा वेत्री कजगाम' (टीवीके) की घोषणा की थी। रैलियों के मामले में विजय का इतिहास काफी विवादित रहा है। पिछले साल सितंबर में, एक्टर से नेता बने विजय की अगुवाई में करूर में हुई एक रैली में हालात बेकाबू हो गए थे। रैली में मची भगदड़ के कारण कई लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

Toaster Trailer: रिलीज हुआ 'टोस्टर' का ट्रेलर, कंजूसी की हद पार करते नजर आए राजकुमार राव

विजय की आखिरी फिल्म टली
विजय अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' में नजर आने वाले थे, मगर यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई। इसके बाद इसकी रिलीज डेट टल गई है। पहले यह 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी। माना जा रहा है कि यह अब इसी महीने रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed