फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Toaster Trailer release Rajkummar Rao Plays A Miser role sanya malhotra play did nice acting

Toaster Trailer: रिलीज हुआ 'टोस्टर' का ट्रेलर, कंजूसी की हद पार करते नजर आए राजकुमार राव

Sat, 04 Apr 2026 02:25 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 04 Apr 2026 02:25 PM IST
सार

Toaster Trailer Out: अपने करियर में कई तरह के रोल निभा चुके अभिनेता राजकुमार राव नई फिल्म 'टोस्टर' ला रहे हैं। इसकी कहानी भी नई है। इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी होंगी।

विज्ञापन
Toaster Trailer release Rajkummar Rao Plays A Miser role sanya malhotra play did nice acting
राजकुमार राव - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर अपकमिंग फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म डार्क कॉमेडी है। ट्रेलर में एक ऐसी कहानी की झलक मिलती है जो आम लोगों से जुड़ी है। आइए जानते हैं कि ट्रेलर में और क्या खास है।
विज्ञापन

Toaster Trailer release Rajkummar Rao Plays A Miser role sanya malhotra play did nice acting
टोस्टर - फोटो : अमर उजाला
ट्रेलर में क्या है?
दो मिनट 42 सेकंड के ट्रेलर में ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो बहुत कंजूस है। वह अपनी कंजूसी की वजह से मुसीबत में पड़ जाता है। 
ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार को दिखाने से होती है। वह छोटी-छोटी चीजों में पैसे बचाते हैं। एक करीबी की शादी में वह एक टोस्टर गिफ्ट देते हैं। बाद में शादी कैंसिल हो जाती है। इसके बाद राजकुमार राव उस परिवार से अपना गिफ्ट वापस मांगने वापस जाते हैं। टोस्टर वापस न मिलने की हालत में वह इसे चुरा लेते हैं। इसके बाद वह एक बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

Toaster Trailer release Rajkummar Rao Plays A Miser role sanya malhotra play did nice acting
टोस्टर - फोटो : अमर उजाला
ये कलाकार भी आए नजर
ट्रेलर में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा भी हैं। उन्होंने इसमें राजकुमार राव की पत्नी का रोल किया है। वह राजकुमार राव की कंजूसी की आदत से परेशान होती हैं। ट्रेलर में अभिषेक बनर्जी की भी झलक दिखी है।  
विज्ञापन

Toaster Trailer release Rajkummar Rao Plays A Miser role sanya malhotra play did nice acting
टोस्टर - फोटो : अमर उजाला
कब रिलीज होगी फिल्म?
डार्क कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' इसी महीने 15 तारीख को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें राव और मल्होत्रा के साथ अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, उपेंद्र लिमये, विनोद रावत, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा भी  हैं। इसके निर्देशक विवेक दास चौधरी हैं। यह काम्पा फिल्म के बैनर तले बनी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed