Singer S Janaki: दिग्गज गायिका एस. जानकी का निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Veteran Playback Singer S Janaki Passes Away: दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से प्रसिद्ध और दिग्गज गायिका सिंगर एस. जानकी का निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्हें दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से जाना जाता था। उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे। एस. जानकी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 20 वर्ष की उम्र से कर दी थी। उन्होंने लगभग 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वह तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के अलावा लगभग 20 भाषाओं में गाने गा चुकी थीं।
नौ साल की उम्र में किया था स्टेज पर परफॉर्म
एस. जानकी का जन्म 23 अप्रैल 1938 आंध्र प्रदेश के मद्रास प्रेसीडेंसी (ब्रिटिश भारत के समय) में गुंटूर जिले के रेपल्ले तालुक के पल्लापाटला में हुआ था। उनके पिता एक आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। नौ साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। आगे चलकर शास्त्रीय संगीत सीखा। जब वह 20 वर्ष की हुईं तो अपने एक रिश्तेदार की सलाह पर चेन्नई गईं। वहां पर म्यूजिक कंपोजर आर. सुदर्शनम के साथ एक सिंगर के तौर पर काम किया। उन्होंने 1957 में तमिल फिल्म 'विधिइन विलायाट्टु' से एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने पूरे करियर में 20 भाषओं में गाने गाए। उनका संगीत करियर ही लगभग 60 वर्ष का रहा।
पद्म भूषण लेने से किया था इंकार
गायिका एस. जानकी ने 2013 में पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चुना जाना चाहिए। उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए चार बार नेशनल अवॉर्ड भी चुका था। साथ ही कई चर्चित अवॉर्ड्स भी उन्हें मिले थे।