फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Varun Tej Shares His Health Update After Undergoing Surgery For Knee Fracture Says The Procedure Went Well

‘मैं जल्द ही वापसी करूंगा’, वरुण तेज ने साझा की अपनी हेल्थ अपडेट; बताया सर्जरी के बाद अब कैसी है तबीयत

Sat, 18 Apr 2026 11:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 18 Apr 2026 11:33 PM IST
सार

Varun Tej: एक्टर वरुण तेज ने अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत…

विज्ञापन
Varun Tej Shares His Health Update After Undergoing Surgery For Knee Fracture Says The Procedure Went Well
वरुण तेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता वरुण तेज को अपनी आगामी फिल्म 'भारी' की तैयारियों में ब्रेक लगाना पड़ा क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान उनके घुटने में फ्रैक्चर हो गया था। उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई है। अब वरुण तेज ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है और खुद बताया कि कैसी है उनकी तबीयत? कुछ दिन पहले, उनकी बहन निहारिका कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर चोट के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की थी।

विज्ञापन

चिंता करने के लिए धन्यवाद
वरुण तेज ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। एक्टर ने अपने फैंस को आश्वस्त किया कि अब वो ठीक हैं और उनकी चिंता के लिए धन्यवाद दिया। वरुण ने एक संदेश में कहा, ‘चिंता और समर्थन दिखाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सफल रहा और अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ होने और ठीक होने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। अपने डॉक्टरों की देखभाल और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर।’

Varun Tej Shares His Health Update After Undergoing Surgery For Knee Fracture Says The Procedure Went Well
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम-@niharikakonidela

बहन निहारिका ने दी थी चोट की जानकारी
इससे पहले वरुण तेज की बहन निहारिका कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर वरुण तेज की चोट के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की थी। निहारिका ने लिखा था, ‘हम सभी को सूचित करना चाहते हैं कि हमारे आगामी फिल्म ‘भारी’ के लिए वॉलीबॉल का अभ्यास करते समय मेरे भाई वरुण तेज के घुटने में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।

View this post on Instagram

A post shared by Niharika Konidela (@niharikakonidela)




उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है और प्रक्रिया सफल रही। वे फिलहाल चिकित्सा देखरेख में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। इस दौरान मिले सभी प्यार, चिंता और समर्थन के लिए हम तहे दिल से आभारी हैं।’

Varun Tej Shares His Health Update After Undergoing Surgery For Knee Fracture Says The Procedure Went Well
भारी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
स्पोर्ट ड्रामा है ‘भारी’
वरुण तेज पिछले 12 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने 2014 में 'मुकुंदा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'लोआफ्टर', 'मिस्टर', 'फिदा', 'थोली प्रेमा', 'एफ2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन', 'घनी', 'एफ3' और 'माका' जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी अगली फिल्म 'भारी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म का निर्माण कार्य फिलहाल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed