फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ustaad Bhagat Singh Day 8 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela Movie Earning On Thursday

Ustaad Bhagat Singh Box Office: 'धुरंधर 2' ने बिगाड़ा खेल; आठवें दिन लाखों में सिमटी 'उस्ताद भगत सिंह'

Thu, 26 Mar 2026 09:20 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 26 Mar 2026 09:20 PM IST
सार

Ustaad Bhagat Singh Box Office: फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ सिनेमाघरों में 'उस्ताद भगत सिंह' भी 19 मार्च को रिलीज हुई थी। मगर, यह फिल्म अभी 100 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है। जानिए आज गुरुवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Ustaad Bhagat Singh Day 8 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela Movie Earning On Thursday
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2-द रिवेंज' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ पार कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसी के साथ 19 मार्च को फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। जानिए इसने कैसा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Day 8 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela Movie Earning On Thursday
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : एक्स@OGcults

'उस्ताद भगत सिंह' का पिछले सात दिनों का कलेक्शन
पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का पूरा खेल मानो 'धुरंधर 2' ने बिगाड़ दिया है। आलम यह है कि आज आठवें दिन यह फिल्म लाखों में सिमट गई है। पवन कल्याण की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन नौ करोड़ रुपये। तीसरे दिन 9.1 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन से इसकी कमाई में गिरावट शुरू हो गई, जो अब तक जारी है। इस फिल्म ने चौथे दिन 7.50 करोड़, पांचवें दिन 2.50 करोड़ और छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल बुधवार को सातवें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Dhurandhar 2 Box Office: आठवें दिन भी 'धुरंधर 2' ने जमकर छापे नोट; 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Day 8 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela Movie Earning On Thursday
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कितना?
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई में आज गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज हुई है। इस फिल्म ने आठवें दिन सिर्फ 72 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 66.67 करोड़ रुपये हो गया है। एक तरफ 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं, वहीं 'उस्ताद भगत सिंह' 100 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Day 8 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela Movie Earning On Thursday
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

फिल्म का बजट और स्टारकास्ट
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 150 करोड़ रुपये है। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा श्रीलाला, पूजा हेगड़े, साक्षी वैद्य, राशि खन्ना और पकंज त्रिपाठी जैसे सितारे भी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed