फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   US Israel Iran Conflict: Meerra Chopraa expressed concern over Israel Iran War says I pray for peace and life

'मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरा घर भारत है'; इस्राइल-ईरान जंग के बीच इस एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

Sun, 01 Mar 2026 02:04 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 01 Mar 2026 02:04 PM IST
सार

Israel Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला कर दिया है। जंग के इस हालात पर अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने चिंता जाहिर की है। साथ ही उन्होंने इस बात की खुशी साझा की है कि वे भारत की नागरिक हैं।

विज्ञापन
US Israel Iran Conflict: Meerra Chopraa expressed concern over Israel Iran War says I pray for peace and life
मीरा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। इसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। तनाव के चलते फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस बीच जंग के हालातों पर साउथ सिनेमा की चर्चित अदाकारा मीरा चोपड़ा ने चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन

'भारतीय पासपोर्ट सबसे कीमती'
मीरा चोपड़ा ने अमन और चैन की दुआ की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस बात को लेकर धन्य महसूस कर रही हैं कि वे भारतीय हैं। अभिनेत्री ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'अनिश्चितता से भरी दुनिया में, मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि मेरा घर भारत है। एक ऐसा देश, जो अपने नागरिकों को साहस और विश्वास के साथ बचाता है। मेरा भारत महान'। मीरा चोपड़ा ने एक अन्य पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'भारतीय पासपोर्ट शायद आज का सबसे कीमती पासपोर्ट है'।  



लिखा- 'युद्ध से किसी का भला नहीं होता'
मीरा चोपड़ा ने प्रार्थना की है कि जल्द हालात सामान्य हों। उन्होंने बताया कि दुबई में हालात बेहद चिंताजनक हैं, इसकी जानकारी उन्हें वहां मौजूद अपने दोस्तों से मिली है। मीरा चोपड़ा ने आगे लिखा है, 'दुबई में मेरे दोस्त पूरी तरह से पैनिक मोड में हैं। उन्होंने सेंट्रल दुबई में कई मिसाइल अटैक की पुष्टि की है। यह बहुत तेजी से बढ़ा है। युद्ध से किसी का भला नहीं होता। बेगुनाह लोग मरते हैं और तकलीफ उठाते हैं। मैं अमन और जीवन के लिए प्रार्थना करती हूं'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed