फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Unni Mukundan Malayalam actor ordered to stand trial in sexual assault case by Kerala High Court

Unni Mukundan: यौन उत्पीड़न मामले में उन्नी मुकुंदन को नहीं मिली राहत, केरल HC ने मुकदमा चलाने का दिया आदेश

Wed, 24 May 2023 07:23 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 24 May 2023 07:23 AM IST
सार

केरल उच्च न्यायालय ने उन्नी मुकुंदन की याचिका को खारिज कर दिया और यौन उत्पीड़न मामले में उसके खिलाफ मुकदमे को आगे बढ़ने का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
Unni Mukundan Malayalam actor ordered to stand trial in sexual assault case by Kerala High Court
उन्नी मुकुंदन - फोटो : social media

विस्तार

मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता उन्नी मुकुंदन इन दिनों किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। जहां कुछ दिनों पहले अभिनेता ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी, वहीं अब उन्नी मुकुंदन उनके ऊपर लगे सेक्शुअल असॉल्ट केस को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते दिन केरल के उच्च न्यायालय ने 2017 में दायर यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन की याचिका को खारिज कर दिया। न्यायाधीश ने आदेश दिया कि अभिनेता को एक महिला के साथ इस छेड़छाड़ करने के मामले में मुकदमा चलाना चाहिए।

विज्ञापन

Unni Mukundan Malayalam actor ordered to stand trial in sexual assault case by Kerala High Court
उन्नी मुकुंदन - फोटो : social media

2017 में, एक महिला ने उन्नी मुकुंदन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि वह एक फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए कोच्चि में उनके घर गई थी। इस दौरान अभिनेता ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया था। उसने बताया कि यह घटना 23 अगस्त, 2017 को हुई थी और उसने 15 सितंबर, 2017 को मामला दर्ज कराया था। उन्नी मुकुंदन ने उस महिला के खिलाफ एक काउंटर केस दर्ज की थी और कहा कि ये झूठे आरोप थे और महिला ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की थी। उन्नी मुकुंदन ने तब मामले को खत्म करने के लिए मजिस्ट्रेट और सेशन कोर्ट में शिकायत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Unni Mukundan Malayalam actor ordered to stand trial in sexual assault case by Kerala High Court
उन्नी मुकुंदन - फोटो : social media
महिला के वकील ने पहले शिकायत की थी कि उन्नी मुकुंदन ने अदालत में एक जाली हलफनामा दायर किया था, जिसमें कहा गया था कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। केरल उच्च न्यायालय ने इस हलफनामे के आधार पर मामले पर रोक लगा दी थी कि समझौता हो गया है। 23 मई को अदालत ने कहा कि क्योंकि ऐसा मामला नहीं है, इसलिए सुनवाई आगे बढ़ सकती है और बढ़नी चाहिए भी। 
Hansika Motwani: हंसिका ने कास्टिंग काउच की खबरों को बताया झूठा, सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर कही यह बात
 
विज्ञापन

Unni Mukundan Malayalam actor ordered to stand trial in sexual assault case by Kerala High Court
उन्नी मुकुंदन-पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

अप्रैल में उन्नी मुकुंदन ने पीएम नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। एक्टर का कहना था कि पीएम से यह मुलाकात उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। उन्नी के मुताबिक जब वह टीएज में थे, तब उन्होंने मोदी से मिलने और गुजराती भाषा में बात करने का सपना संजोया था, जो अब जाकर पूरा हुआ है। उन्नी मुकुंदन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पीएम मोदी के साथ तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ एक्टर ने पीएम मोदी को धन्यवाद भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed