फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tollywood fan Trolled Netflix for a docu Film Of SS Rajamouli Modern Masters for quality of the dubbing

Modern Masters SS Rajamouli: तेलुगु सितारों की भी करा दी तेलुगु डबिंग!, नेटफ्लिक्स में ये हो क्या रहा है

Tue, 23 Jul 2024 10:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 23 Jul 2024 10:44 AM IST
सार

 एसएस राजामौली की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर 2 अगस्त 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस डॉक्यूमेंट्री को  राघव खन्ना निर्देशित किया है। यह डाक्यूमेंट्री 4 मिनट की है। इसमें फैंस को एसएस राजामौली की प्रतिभा स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Tollywood fan Trolled Netflix for a docu Film Of SS Rajamouli Modern Masters for quality of the dubbing
 ‘मॉर्डन मास्टर्स’ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक एसएस राजामौली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरुआत करने वाले राजामौली का नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में मशहूर हो चुका है। उनकी फिल्म 'आरआरआर' ने भारत के साथ साथ दुनियाभर में धमाल मचाया है। बता दें कि अब साउथ के दिग्गज निर्देशक पर एक डॉक्यूमेंट्री बनी है, जिसका ट्रेलर भी सामने आ गया है। इसका नाम ‘मॉर्डन मास्टर्स’ है। हालांकि, इसने टॉलीवुड के फैंस को काफी निराश किया है। आइए जानते हैं क्यों।
विज्ञापन


रिलीज होने से पहले ही विवादों में आई राजामौली की डॉक्यूमेंट्री
 एसएस राजामौली की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर 2 अगस्त 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस डॉक्यूमेंट्री को  राघव खन्ना निर्देशित किया है। यह डाक्यूमेंट्री 4 मिनट की है। इसमें फैंस को एसएस राजामौली की प्रतिभा स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। हालांकि, ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही ट्रेलर देख निर्देशक के फैंस काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


तेलुगु भाषा में डब किया ट्रेलर हुआ रिलीज
बता दें कि फैंस के बीच यह परेशानी तब शुरू हुई, जब  नेटफ्लिक्स ने डॉक्यूमेंट्री का अंग्रेजी भाषा में ट्रेलर रिलीज किया है तो ट्रेलर को देख तेलुगु फैंस ने सवाल उठाया कि ट्रेलर तेलुगु भाषा में क्यों नहीं रिलीज किया गया। वहीं, इतने विवादों के बाद आखिरकार जब तेलुगु में ट्रेलर जारी हुआ तो हर कोई ट्रेलर में तेलुगु डबिंग देख काफी निराश हो गया। बता दें कि ट्रेलर में तेलुगु डबिंग के लिए किसी भी मशहूर हस्तियों की मूल आवाज का इस्तेमाल नहीं किया गया। जेम्स कैमरून के अलावा फिल्म के ट्रेलर में फिल्म में एसएस राजामौली, प्रभास, राम चरण, जूनियर एनटीआर, राम राजामौली और एमएम कीरवानी सभी तेलुगु बोलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटिया डबिंग को सुन फैंस काफी निराश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हुई जमकर आलोचना
ट्रेलर के जारी होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर काफी आलोचना सहनी पड़ी थी। फैंस ने ट्रोल करते हुए कहा कि नेटफ्लिक्स तुरंत इस तेलुगु डबिंग ट्रेलर को हटा दें। यही नहीं, फैंस का कहना है कि यह डबिंग करवाकर नेटफ्लिक्स ने तेलुगु भाषा का भी अपमान किया है। इसके साथ ही यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि साउथ के दिग्गज हस्तियां इस डबिंग के लिए आखिर राजी कैसे हो गईं। बता दें कि इससे पहले नेटफ्लिक्स ने वाईआरएफ डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' में भी ऐसा ही किया था। इस डॉक्यूमेंट्री में हिंदी कलाकारों/तकनीशियनों की हिंदी आवाज को हिंदी वॉयस ओवर कलाकारों ने डब किया था। इस डॉक्यू-सीरीज में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की 35 प्रमुख आवाजें शामिल थीं। 

Pushpa 2 Exclusive: अल्लू अर्जुन और सुकुमार के ‘मनभेद’ दूर, आज से शुरू हो रही ‘पुष्पा 2’ की बाकी बची शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed