फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   These South Actresses Converted their Religion Nayanthara Jyothika Nagma Khushbu Monica Ayesha Takia

South Actress: अपना धर्म छोड़ धर्मपरिवर्तन कर बैठीं ये साउथ अभिनेत्रियां, दिल-ओ-जान से निभा रहीं सारी प्रथाएं

Fri, 11 Aug 2023 12:21 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 11 Aug 2023 12:21 AM IST
सार

कई सेलेब्स ने अलग-अलग कारणों से धर्म परिवर्तन किया है। आज हम आपको साउथ की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना धर्म छोड़कर दूसरा अपनाया।

विज्ञापन
These South Actresses Converted their Religion Nayanthara Jyothika Nagma Khushbu Monica Ayesha Takia
साउथ एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले 110 वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रही इस इंडस्ट्री में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर काम करते हैं। लेकिन ऐसे बहुत सारे बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया और अलग धर्म अपनाए। बॉलीवुड की तरह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी सभी प्रकार के धर्मों में विश्वास करने वाली कई हस्तियां हैं। जहां कुछ सेलिब्रिटीज अपने धर्म का पूरे दिल से पालन करते हैं, वहीं कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं जिन्होंने अलग-अलग कारणों से अपना धर्म बदल लिया है। अगर हम सिर्फ दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों के बारे में बात करें तो ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने या तो शांति पाने के लिए या आध्यात्मिक जागृति के लिए अलग धर्म अपनाया। चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...

विज्ञापन

These South Actresses Converted their Religion Nayanthara Jyothika Nagma Khushbu Monica Ayesha Takia
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नयनतारा
दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के रूप में प्रसिद्ध नयनतारा का नाम इस लिस्ट में शामिल है। मलयाली सीरियाई ईसाई परिवार में जन्मी नयनतारा का झुकाव भगवान भोलेनाथ में बहुत ज्यादा था। मलयाली सीरियाई ईसाई माता-पिता होने के बाद भी नयनतारा ने कथित तौर पर 7 अगस्त, 2011 को चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया था। नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। हिंदू धर्म अपनाने के बाद नयनतारा पूरे दिल से इसका पालन कर रही हैं। वह अक्सर मंदिरों में दर्शन के लिए जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

These South Actresses Converted their Religion Nayanthara Jyothika Nagma Khushbu Monica Ayesha Takia
ज्योतिका - फोटो : social media
ज्योतिका

साउथ सुपरस्टार सूर्या की पत्नी और अभिनेत्री ज्योतिका का असली नाम सदाना था। पंजाबी पिता और मुस्लिम मां के घर जन्मी ज्योतिका की सभी धर्मों में मिश्रित आस्था है। ज्योतिका के किसी अन्य धर्म में कानूनी परिवर्तन के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कथित तौर पर उन्होंने हिंदू परंपराओं के अनुसार अभिनेता सूर्या के साथ सात फेरे लिए थे। ज्योतिका, अभिनेत्री नगमा की सौतेली बहन हैं।

विज्ञापन

These South Actresses Converted their Religion Nayanthara Jyothika Nagma Khushbu Monica Ayesha Takia
नगमा - फोटो : social media
नगमा

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों से लेकर राजनीति में धमाल मचाने वाली नगमा का रुझान ईसाई धर्म की ओर बढ़ गया था। नगमा को ईसाई धर्म में विश्वास होने लगा था इसलिए उन्होंने साल 2007 में बपतिस्म अपना ले लिया था। नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है।

These South Actresses Converted their Religion Nayanthara Jyothika Nagma Khushbu Monica Ayesha Takia
मोनिका - फोटो : social media

मोनिका

'अजहागी', 'इम्साई अरसन 23एम पुलिकेसी' और 'सिलंधी' जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जानी वाली मोनिका का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मोनिका का जन्म हिंदू और ईसाई माता-पिता के घर हुआ था। उनके पिता जहां हिंदू थे, वहीं उनकी मां ईसाई, लेकिन उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर एम. जी. रहीमा रख लिया। उन्होंने मीडिया के सामने खुलासा किया कि उन्हें इस्लाम के नियम पसंद हैं और उन्होंने धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया।

These South Actresses Converted their Religion Nayanthara Jyothika Nagma Khushbu Monica Ayesha Takia
खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
खुशबू सुंदर

क्या आप जानते हैं खुशबू का जन्म 29 सितंबर 1970 को मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था? अगर नहीं, तो बता दें उनका असली नाम नखत खान है। लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें स्टेज नाम खुशबू दिया था। हालांकि, उन्होंने सुंदर सी से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया और तब से अभिनेत्री अपने नाम के साथ सुंदर का उपयोग कर रही हैं। कथित तौर पर, नाम बदलने का निर्णय उनका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed