फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay Jana Nayagan Release Date Announced Set to Hit Theaters in January 2026

Jana Nayagan: विजय की 'जन नायगन' की रिलीज डेट का एलान, जानें 2026 में कब आएगी फिल्म?

Mon, 24 Mar 2025 10:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Mar 2025 10:13 PM IST
सार

Jana Nayagan Release Date Announced: विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Release Date Announced Set to Hit Theaters in January 2026
जन नायगन - फोटो : एक्स

विस्तार

तमिल सुपरस्टार दलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। यह फिल्म मकर संक्रांति और पोंगल (14 जनवरी 2026) से ठीक पहले रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एच विनोथ ने किया है। वहीं, इसे केवीएन प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन

Phule Trailer: ‘फुले’ का ट्रेलर रिलीज, पत्रलेखा-प्रतीक गांधी ने दिखाया महात्मा ज्योतिराव-सावित्रीबाई का संघर्ष

विज्ञापन
Trending Videos

निर्माताओं ने किया रिलीज डेट का एलान

सोमवार को फैंस को देते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीफ का एलान कर दिया। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  इससे पहले 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर विजय ने अपने फैंस को फिल्म से जुड़ा बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने 'जन नायगन' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्टर में विजय एक गाड़ी के ऊपर खड़े होकर भीड़ के साथ सेल्फी लेते नजर आए थे। नीली डेनिम शर्ट और काले पैंट में वह बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। काले चश्मे ने उनके लुक को और शानदार बना दिया था। 
Sikandar Advance Booking: ‘लुसफिर’ से भिड़ने कल टिकट खिड़की पर उतरेगा ‘सिकंदर’, यूलिया पर भी टिकी निगाहें

विज्ञापन

बना चुके हैं राजनीतिक पार्टी

'जन नायगन' के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन चर्चा है कि यह विजय की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होने जा रहे हैं। विजय ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) शुरू की है और 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'जन नायगन' यानी 'लोगों का नायक' उनके इस नए सफर से भी जुड़ता नजर आता है।

विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आए थे विजय

विजय आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (गोट) में नजर आए थे। इस साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने  किया था। वहीं, इसे एजीएस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 2024 में जमकर कमाई करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed