फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay is not afraid Actor's father SA Chandrasekhar on Jana Nayagan delay

थलपति विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने 'जन नायकन' की देरी पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'बेटे को डर नहीं है'

Thu, 29 Jan 2026 12:11 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 29 Jan 2026 12:11 AM IST
सार

Thalapathy Vijay Father: थलपति विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने हाल ही में 'जन नायकन' की सिनेमाघरों में रिलीज में देरी की वजह से पर्दा उठाया है।
 

विज्ञापन
Thalapathy Vijay is not afraid Actor's father SA Chandrasekhar on Jana Nayagan delay
एसए चंद्रशेखर और थलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक, निर्माता और अभिनेता थलपति विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने आज मीडिया से बात की। उन्होंने फिल्म 'जन नायकन' की सिनेमाघरों में रिलीज होने में हो रही बार-बार की देरी पर अपनी राय दी है। 

विज्ञापन

विजय के पिता ने फिल्म की रिलीज देरी को लेकर कही यह बात
हाल की घटनाओं पर बोलते हुए विजय के पिता ने अदालत के नए फैसले का जिक्र किया। इस फैसले में मामले की दोबारा सुनवाई होगी। उन्होंने विजय के मजबूत इरादे पर जोर दिया और कहा कि विजय किसी चुनौती से नहीं डरते। वे हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हैं। फिल्म की रिलीज में देरी पर चंद्रशेखर ने कहा, 'लोगों को पता है कि करूर में क्या हुआ था। विजय किसी से नहीं डरता। उसकी सफलता की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति की समस्याओं को लेकर चंद्रशेखर की राय
थलपति विजय के पिता ने आगे कहा कि राजनीति में पहली बार आने वाले व्यक्ति को बाधाएं आना आम बात है। थलपति विजय के पिता ने कहा, 'राजनीति में नए लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। विजय को भी ऐसी कई बाधाएं मिलेंगी।'

विज्ञापन

चंद्रशेखर ने रिलीज को लेकर कही यह बात
चंद्रशेखर ने बताया कि 'जन नायकन' तय समय पर रिलीज न होने की वजह सबको पता है। उन्होंने कहा, 'विजय के राजनीति में आने के बाद युवा और महिलाएं राजनीति पर खुलकर बात कर रही हैं। वे मुझसे ज्यादा बोल्ड हैं।' उन्होंने विजय के राजनीति में आने से हुए बदलाव पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: क्या एटली और शाहरुख खान फिर से करेंगे साथ में काम? 'जवान 2' को लेकर सामने आई अहम अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed