फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atlee And Shah Rukh Khan To Reunite? Here is A Major Update On Jawan 2

क्या एटली और शाहरुख खान फिर से करेंगे साथ में काम? 'जवान 2' को लेकर सामने आई अहम अपडेट

Wed, 28 Jan 2026 11:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 28 Jan 2026 11:44 PM IST
सार

Jawan 2 Update: एटली ने हाल ही में 'जवान 2' को लेकर जानकारी शेयर की है। साथ ही यह भी बताया है कि इस बार भी इसके हीरो शाहरुख खान ही होंगे। जानिए पूरी डिटेल?

विज्ञापन
Atlee And Shah Rukh Khan To Reunite? Here is A Major Update On Jawan 2
एटली और शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान आज लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और दुनिया भर में उनके लाखों फैन हैं। हाल ही में, शाहरुख ने 33 साल में अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। एटली की फिल्म 'जवान' के बाद से फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि दोनों फिर साथ काम करें। अब एटली ने 'जवान 2' को लेकर नई अपडेट शेयर की है।

विज्ञापन

क्या बनेंगी 'जवान 2'?
एटली ने बताया कि 'जवान 2' जल्दी नहीं बनेगी, बल्कि कुछ साल बाद हो सकती है। लेकिन वे और शाहरुख किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर जरूर काम करेंगे। एटली ने शाहरुख को अपना पसंदीदा पिकलबॉल पार्टनर बताया। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं और शाहरुख सर किसी प्रोजेक्ट पर जरूर काम करेंगे। लेकिन 'जवान 2' शायद कुछ साल बाद बनेगी। अभी तुरंत नहीं। जब मौका मिलेगा, तो हम इस पर सोचेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'डॉन 3' के बारे में
एटली ने 'डॉन 3' निर्देशित करने की अफवाहों को झुठला दिया है। पहले खबर आई थी कि रणवीर सिंह के जाने के बाद शाहरुख फिर डॉन बनेंगे, लेकिन एटली ही निर्देशक होंगे। लेकिन एटली ने कहा, 'यह सिर्फ अफवाह है। मैंने भी पढ़ा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।'

विज्ञापन

फिल्म 'जवान' के बारे में
शाहरुख ने इसमें दोहरी भूमिका निभाई थी- एक सैनिक पिता और उसके पुलिस अधिकारी बेटे की। उनके डायलॉग और एक्शन की बहुत तारीफ हुई। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म 'जवान' 2023 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा ने भी अभिनय किया है।

शाहरुख की अगली फिल्म
शाहरुख खान फिल्म 'किंग' में अपनी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और बाकी कलाकार के साथ नजर आएंगे। वहीं एटली एक्टर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसका नाम अभी AA22xA6 है।

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' एक्ट्रेस मेधा राणा ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें, वरुण धवन और अनुराग सिंह के लिए लिखी यह खास बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed