फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay Film Leo Update Actress Santhi Mayadevi Joins Lokesh Kanagraj Film

Leo: विजय की 'लियो' को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में हुई 'दृश्यम 2' की इस एक्ट्रेस की एंट्री

Tue, 09 May 2023 01:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 09 May 2023 01:10 AM IST
सार

लोेकेश तमिल सिनेमा के सबसे बड़े डायरेक्टर में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। विक्रम का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay Film Leo Update Actress Santhi Mayadevi Joins Lokesh Kanagraj Film
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म लियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसका निर्देशन विक्रम और कैथी जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल चल रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में कथित तौर दृश्यम 2 में वकील की भूमिका निभाने वाली मलयालम अभिनेत्री शांति मायादेवी की एंट्री हो गई है।

विज्ञापन

The Kerala Story: क्या है द केरल स्टोरी की कहानी? फिल्म देखने से पहले यहां जान लीजिए...

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Film Leo Update Actress Santhi Mayadevi Joins Lokesh Kanagraj Film
लोकेश कनगराज, शांति मायादेवी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीर

हाल ही में अभिनेत्री ने लोकेश के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म में वह भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि विजय के अपोजिट इस फिल्म में तृषा भी लीड रोल में दिखेंगी। दोनों के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन, प्रिया आनंद, गौतम वासुदेव मेनन, मिस्किन, मंसूर अली खान, मैथ्यू थॉमस भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इसे 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
The Kerala Story: मारपीट और जान से मारने की धमकी, हिंसक भी हो चुकी द केरल स्टोरी की दास्तां

हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं लोकेश

गौरतलब है कि लोेकेश तमिल सिनेमा के सबसे बड़े डायरेक्टर में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। विक्रम का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। इस फिल्म को साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म से सुपरस्टार कमल हासन ने दमदार वापसी की थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर कमाई की थी।  
Anupamaa: 'अनुपमा' में होने वाली है दो नए चेहरों की एंट्री? क्योंकि सास भी कभी बहू थी से एक का है गहरा नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed