फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalaiva Rajinikanth reaches Mumbai for Lal Salaam shoot First look will be released at midnight

Rajinikanth: 'लाल सलाम' की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे रजनीकांत, आधी रात को जारी होगा फर्स्ट लुक

Sun, 07 May 2023 06:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 07 May 2023 06:47 PM IST
सार

साउथ सिनेमा के 'थलाइवा' रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सलाम' की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। वहीं, इस मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर आधी रात को जारी किया जाना है। 
 

विज्ञापन
Thalaiva Rajinikanth reaches Mumbai for Lal Salaam shoot First look will be released at midnight
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत जल्द ही बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी का अगला शेड्यूल कल से मुंबई में शुरू होने वाला है। इसी को लेकर रजनीकांत मुंबई पहुंच गए हैं। एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनकी सादगी देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन

थलाइवा की सादगी पर फैंस फिदा 

वायरल हो रहे वीडियो में रजनीकांत सिंपल ब्लू टीशर्ट, ग्रे टाउजर और ग्रे शूज पहने एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने काले रंग का क्रॉस बॉडी बैग भी लटकाया हुआ है। एक्टर का बेहद सादा अवतार और अंदाज देख फैंस 'थलाइवा' की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने सुपरस्टार की तारीफ में लिखा है, 'सो डाउन टू अर्थ, कोई महंगी कार नहीं, कोई ईगो नहीं।' दूसरे ने लिखा, '72 की उम्र में भी इतने जवान दिखते हैं और उनकी गति तो देखो।' 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी होगा 'लाल सलाम' का फर्स्ट लुक

फिल्म 'लाल सलाम' को लेकर ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट साझा किया है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐश्वर्या ने घोषणा की कि फिल्म से अप्पा का पहला लुक आधी रात को जारी किया जाएगा। ऐश्वर्या ने लिखा, 'द मैन, द मनीधन, द पावर मैग्नेट अराइव्स मिडनाइट।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग थलाइवा, अप्पा और लाल सलाम का भी इस्तेमाल किया है। 





Alia Bhatt: घर में कैसा होता है रणबीर का व्यवहार? आलिया बोलीं- मेरा गुस्सा होना उन्हें पसंद नहीं

कब रिलीज होगी फिल्म 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' का नेतृत्व विक्रांत कर रहे हैं, जिनकी मूवी में रजनीकांत की महत्वपूर्ण भूमिका है। कथित तौर पर, फिल्म एक क्रिकेट ड्रामा है और फिल्म का पहला शेड्यूल अप्रैल महीने में पूरा किया जा चुका है। फिल्म के 2023 में कई भाषाओं में रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed